सिरमौर : एनएफएसए के तहत 186674 लोगों को मिल रहा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ – डॉ परुथी

39113 राशन कार्ड धारकों को प्रति व्यक्ति निशुल्क दिया जा रहा 5 किलो अनाज

नाहन – जिला सिरमौर में कोरोना कर्फ्यू के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत 39113 राशन कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ मिल रहा है। योजना के तहत जिला के 186674 लोगों को प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज निशुल्क दिया जा रहा है। 

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को मई व जून 2021 के लिए 1127 मीट्रिक टन गेहूं व आटा तथा 749 मीट्रिक टन चावल आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना कर्फ्यू के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभार्थियों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज निशुल्क दिया जा रहा है जिसमें 2 किलो चावल और 3 किलो आटा शामिल है।

उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थी संबंधित उचित मूल्य की दुकान से प्रतिमाह प्राप्त किए जाने वाले राशन के अतिरिक्त 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार जिला में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा लोगों को समय पर इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से योजना का भरपूर लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago