On May 27, 21,235 people in the age group of 18 to 44 will be vaccinated - 3366 Kovid test was conducted by Jeevan Dhara Mobile Health and Wellness Centers.
राज्य में 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए 27 मई, 2021 को 21,235 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डाॅ. निपुण जिंदल ने आज यहां कहा कि इसके लिए पूरे राज्य में 214 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 27 मई, 2021 को टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवाने तथा सत्र् बुक करने के लिए पूरे प्रदेश में कोविन पोर्टल पर 25 मई को आॅन-लाइन स्लाॅट जारी किए गए थे।
उन्होंने सभी लोगों से असुविधा और अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही टीकाकरण केन्द्रों में आने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से टीकाकरण केंद्रों में कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने का भी आग्रह किया है।
डाॅ. निपुण जिंदल ने कहा कि 27 मई, 2021 को जिला बिलासपुर में 12 सत्र के लिए 1200 लोगों, जिला चम्बा में 16 सत्र के लिए 1520 लोगों, जिला हमीरपुर में 13 सत्र के लिए 1300 लोगों, जिला कांगड़ा में 46 सत्र के लिए 4,600 लोगों, जिला किन्नौर में 3 सत्र के लिए 300 लोगों ने पंजीकरण करवाया है। जिला कुल्लू में 14 सत्र के लिए 1400 लोगों, जिला लाहौल-स्पीति में 1 सत्र के लिए 20 लोगों ने, जिला मण्डी में 31 सत्र के लिए 3098 लोगों ने, जिला शिमला में 27 सत्र के लिए 2699 लोगों ने, जिला सिरमौर में 17 सत्र के लिए 1700 लोगों ने, जिला सोलन में 18 सत्र के लिए 1798 लोगों ने और जिला ऊना में 16 सत्र के लिए 1600 लोगों ने पंजीकरण करवाया है।
उन्होंने कहा कि केवल उन्हीं लोगों का टीकाकरण किया जाएगा, जिन्होंने पहले से ही कोविन पोर्टल में अपना शेड्यूल बुक किया है। इस आयु वर्ग के लिए अगला टीकाकरण 31 मई, 2021 को किया जाएगा जिसके लिए बुकिंग 29 मई, 2021 को कोविन पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी।
मिशन निदेशक ने कहा कि प्रदेश में लोगों को केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई कुल 23 लाख 06 हजार 478 डोज लगाई गई है जिसमें 18 लाख 70 हजार 977 पहली डोज और 4 लाख 35 हजार 501 दूसरी डोज शामिल हैं।
जीवन धारा मोबाइल हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों द्वारा किए गए 3366 कोविड टेस्ट
स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जीवन धारा हेल्थ एडं वेलनेस केद्रों के माध्यम से प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। यह स्वास्थ्य सुविधा प्रदेश के जिला चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन तथा सिरमौर में प्रदान की जा रही है।
उन्होंने बताया कि कोविड महामारी के दृष्टिगत प्रदेश के उपरोक्त 7 जिलों में 11 मई, 2021 से इस सुविधा के माध्यम से आरएटी सैंपलिंग की जा रही हैं। इन जिलों में 23 मई, 2021 तक 3366 सैंपल लिए गए, जिनमें से 395 लोगों के सैंपल कोविड-19 पाॅजीटिव पाए गए हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि जिला चंबा में 208 सैंपल लिए गए, जिनमें 39 पाॅजिटिव, कांगड़ा में 967 सैंपलों में से 194, कुल्लू में 408 में से 30, मंडी में 755 में से 32, शिमला में 620 में से 70, सोलन में 343 में से 22 तथा सिरमौर में 65 में से 8 सैंपल पाॅजिटिव पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के आरंभ होने से लेकर अब तक इस सुविधा के माध्यम से 2 लाख से अधिक सैंपल लिए जा चके हंै। उन्होंने लोगों से इस सुविधा के माध्यम से टेस्ट करवाने के लिए आगे आने का आग्रह किया है ताकि इस महामारी के संक्रमण को फैलने से रोेका जा सके।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…