Sirmaur News : संगड़ाह में डे बोर्डिंग स्कूल व आदर्श हॉस्पिटल बनाया जाएगा- विनय कुमार

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार आज रेणुका विधान‌सभा के संगडाह में आयोजित तीन दिवसीय हरियाली मेला के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस मौके पर उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेले और त्योहार हमारी प्राचीन, सस्कृति के परिचायक है। इनसे जहां हमारा मनोंरजन होता है वही आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव क्षेत्र डॉ वाई एस परमार का चुनाव क्षेत्र रहा है और यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी उस चुनाव क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिला है।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हिमाचल में आई आपदा के समय केन्द्र से किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिलने के बावजूद भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी के प्रयासों से प्रदेश को पुनः समृद्धि की ओर लाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि संगडाह में उनका बचपन गुजरा है इसलिए संगडाह से उनका विशेष लगाव रहता है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी द्वारा रैणुका विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया जाएगा तथा उस दौरान इस क्षेत्र के विकास के लिए रखी गई मांगों को भी उनके समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हस्पताल को 50 बिस्तर की क्षमता वाला हॉस्पिटल करने की मांग को भी उनके समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का लक्ष्य रखा गया है । रेणुका विधानसभा क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल खोलने के लिए संगडाह को चयनित किया गया है और शीघ्र ही स्थल चयन के उपरांत यहां डे-बोडिग स्कूल खोला जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा संगडाह में न्यायालय खोलने की मांग की गई है जिसके लिए वह प्रयास रत है । उन्होंने कहा कि संगडाह में विद्युत का सब डिवीजन खोलने की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शिलाई में कर दी गई है इसके लिए शीघ्र ही कैबिनेट में मंजूरी ले ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में आदर्श हस्पताल खोलने के लिए भी संगडाह का नाम उनके द्वारा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि संगडाह क्षेत्र में मिनी सचिवालय खुलने से यहां के लोगों की अधिकतर समस्याओं का हल एक ही छत के नीचे हो रहा है ।
उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर से अनेकों ऐसे खिलाड़ी उभर कर निकलें हैं जो प्रदेश का ही नहीं देश का प्रतिनिधित्व भी कर रहे हैं। ग्रामीण श्रेत्रों में अनेकों ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी हैं जिन्हें इस तरह के मेलों के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपना जौहर दिखानें का अवसर मिलता हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर मेधावी खिलाडियों की कमी नहीं है परन्तु उनका आत्म-विश्वास और मनोबल बढाने की आवश्यकता है।
इससे पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस रेणुका मंडल व मेला कमेटी अध्यक्ष तपेन्द्र सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उनको डांगरा, लोहिया व टोपी पहना कर सम्मानित किया।
मेला के दौरान वालीबाल, बैडमिंटन तथा कब्बड्डी आदि खेलकुद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
उपाध्यक्ष ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता रही टीमों को पुरस्कार प्रदान किए । https://tatkalsamachar.com/mandi-news-welfare-schemes/ उन्होंने मेला कमेटी को 11 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की।
विधानसभा उपाध्यक्ष ने इससे पूर्व संगडाह के विश्राम गृह में स्थानीय लोगों की मांगो और समस्याओं को भी सुना तथा उनकी सभी मांगों और समस्याओं का शीध्र निपटारा करनें का आश्वासन दिया। https://youtu.be/9uQQJPXgSSM?si=v22VJnabMKKqDtas लोगों की मांग पर हेलीपैड से मिनी सचिवालय की ओर जाने वाली सड़क की मुरम्मत के लिए उन्होंने उपायुक्त सिरमौर को धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए कहा ।
समारोह में महामंत्री मित्र सिंह तोमर, प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य यशपाल चौहान, महासचिव युवा कांग्रेस ओम प्रकाश ठाकुर, बीबीसी अध्यक्ष तेजिंदर कमल, एसडीएम सुनिल कायस्थ, बीडियो चिराग शर्मा, डीएसपी मुकेश, तहसीलदार गोपाल कृष्ण, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी राकेश खंडुजा, एक्सईएन जल शक्ती विभाग अजय वर्मा के अतिरिक्त विभिन्न पंचायतों के महिला मंडलों के प्रतिनिधियो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

9 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago