Sirmaur News : श्री महामाया बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला 03 से 17 अक्तूबर तक होगा आयोजित- एल.आर.वर्मा

प्रसिद्ध श्री महामाया बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला त्रिलोकपुर में आगामी 03 अक्तूबर से शुरू होकर 17 अक्तूबर 2024 तक चलेगा। मेले के आयोजन से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन अतिरिक्त जिला दंड़ाधिकारी एवं संयुक्त आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर एल.आर.वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महामाया बाला सुंदरी मेले के दौरान यात्रियों को हर सम्भव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मंदिर न्यास प्रयासरत है।
मेले के आयोजन हेतू ए.डी.एम नाहन मुख्य मेला अधिकारी, तहसीलदार नाहन मेला अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सिरमौर मेला पुलिस अधिकारी होंगे। उन्होंने कहा कि मेले के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त रहेंगे।
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सी.सी. टीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह रक्षा व निजि सुरक्षा एजेंसीयों के सुरक्षा कर्मचारियों को अस्थाई आधार पर तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को इस तरीके से बनाया जाएगा जिससे त्रिलोकपुर के स्थानीय निवासियों को भी असुविधा का सामना ना करना पड़े।
बैठक में मेले के दौरान साफ-सफाई को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। https://tatkalsamachar.com/una-news-myaswami-annadurai/ इसके अतिरिक्त काला अंब से त्रिलोकपुर तक यातायात नियंत्रण, वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था, सूचना केंद्र की स्थापना, आपातकालीन सेवाएं,  स्वास्थ्य व्यवस्था, ,खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, मेला क्षेत्र की साज-सज्जा व विद्युतीकरण, परिवहन सुविधा व वाहन पार्किंग और आपदा प्रबंधन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।
 उन्होंने कहा कि मेला के दौरान केवल चयनित भंडारा स्थानों पर ही भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा और सभी तैयारियां शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार एवं मंदिर अधिकारी उपेंद्र कुमार ने क्रमवार मद प्रस्तुत किए। https://youtu.be/B9eM-krueY8?si=MfUGm_jn1nR3hKBi इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे।
 बैठक में उप पुलिस अधीक्षक रमाकांत ठाकुर, मंदिर न्यास के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।               

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

5 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

2 weeks ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

2 weeks ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago