Shimla : ‘खेलो इंडिया गेम्स’ में शामिल हुए युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री, हिमाचल के खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्द्धन

हिमाचल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम: विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित ‘खेलो इंडिया गेम्स’ में शामिल हुए। उन्होंने इन खेलों में भाग ले रहे हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों से भेंट की और उनका उत्साहवर्द्धन किया।


खेल मंत्री ने मध्य प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बॉक्सिंग रिंग, शूटिंग रेंज और जिम सहित खेलों से संबंधित अन्य आधारभूत संरचना का अवलोकन भी किया।


इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। हिमाचल के युवाओं को बेहतर खेल ढांचा एवं अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के खेल मॉडल का अध्ययन करने तथा यहां उपलब्ध उन्नत उपकरणों व खेल अधोसंरचना के बारे में चर्चा के लिए अधिकारियों को हिमाचल आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि ‘खेलो इंडिया गेम्स’ के अंर्तगत कंेद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली निधि से हिमाचल प्रदेश में भी खेलों के विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-nhai/ उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़ते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएं एवं उपकरण इत्यादि उपलब्ध करवाकर उनकी प्रतिभा में और निखार लाने के लिए विशेष कदम उठा रही है।  
इस अवसर पर युवा सेवाएं एवं खेल निदेशक राजीव शर्मा भी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

1 day ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

4 days ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

4 days ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

1 week ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी धाम का होगा भव्य कायाकल्प, करीब 250 करोड़ रुपये से विकसित होगा विश्वस्तरीय धार्मिक परिसर

श्री चिंतपूर्णी जी (ऊना), 15 जून. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को माता श्री चिंतपूर्णी…

1 week ago