Shimla : वित्तीय वर्ष 2023-24 की आबकारी नीति के प्रबंधन के लिए बैठक आयोजित

राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 की आबकारी नीति के प्रबंधन के लिए आज यहां प्रधान सचिव, राज्य कर एवं आबकारी, भरत खेड़ा की अध्यक्षता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए आबकारी लाइसेंसियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।


बैठक में भरत खेड़ा ने प्रदेश के राजस्व को बढ़ाने एवं विभाग द्वारा नीति अनुसार व्यापार संचालन पर बल दिया। प्रत्येक जिला से आए आबकारी लाइसेंसियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में स्थित आसवनी एवं बोतलीकरण सयंत्रों द्वारा भी सुझाव प्रस्तुत किए गए।


अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन कर सीमावर्ती इलाकों मे तैनात करने पर भी बैठक में चर्चा की गई। सभी लाईसेंसियों ने इस बारे में विभाग को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-youth-services/ आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी, यूनुस ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

backup_0dff07

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से फोन पर बात की, अधिकारों के लिए मांगा सहयोग

किशाऊ बाँध पर बड़ी जीत के बाद सुक्खू सरकार ने बीबीएमबी एरियर को वापिस लेने…

5 days ago

Mandi News: स्पेशल टास्क फोर्स की कार्रवाई में 77.59 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा दो किलोग्राम चरस बरामद

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर, 2025 को आरंभ किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा…

6 days ago

Shri Ram temple: श्रीराम मंदिर के खिलाफ मुहिम चलाने वाली कांग्रेस राम के नाम पर राजनीति कर रही है : जय राम ठाकुर

सनातन के खिलाफ जहर उगलने वाले मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर गए तो…

2 weeks ago