Bharat

Shimla Winter Carnival: मुख्यमंत्री ने शिमला विंटर कार्निवाल का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज रिज शिमला में नगर निगम शिमला द्वारा आयोजित शिमला विंटर कार्निवाल का शुभारम्भ किया। उन्होंने सांस्कृतिक परेड को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांस्कृतिक परेड मंे सभी जिला के सांस्कृतिक दलों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गेयटी में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी और टाउन हाल के समीप महानाटी और होम गार्ड इंटर बटालियन बैंड प्रतिस्पर्धा का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री ने चिट्टा मुक्त हिमाचल थीम के साथ आयोजित कार्निवाल के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।


कार्निवाल के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से संवाद भी किया और उनके अनुभव जाने।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आने वाले पर्यटकों का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल की शांत वादियां और शुद्ध हवा से उन्हें निश्चित रूप से आनंद के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य की अनुभूति भी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटक मेहमानों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।


इस अवसर पर श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रकृति ने अभूतपूर्व सौंदर्य से नवाजा है। प्रदेश की मनोरम वादियां हर वर्ष करोड़ों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जहां आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है वहीं प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए विशेष पहल की जा रही है। विंटर कार्निवाल शिमला के माध्यम से पर्यटकों को पहाड़ों की रानी शिमला में आकर्षण के विभिन्न आयाम उपलब्ध करवाये गए हैं। इसी तरह धर्मशाला में कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है।


 उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र की आर्थिकी को संबल मिलता है। पर्यटकों के आवागमन में हर वर्ष बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश में ईको टूरिज्म की अपार संभावनाओं को देखते हुए नई संशोधित ईको टूरिज्म नीति अधिसूचित की गई है। इसके तहत वन विभाग द्वारा 11 ईको टूरिज्म स्थलों का आवंटन कर दिया गया है और 27 अन्य स्थलों के आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वर्ष, 2023 से नवम्बर, 2025 तक लगभग 6 करोड़ रुपये विभिन्न ईको-टूरिज्म गतिविधियों से अर्जित किए गए हैं।


उन्होंने कहा कि होम-स्टे को प्रोत्साहित करने के लिए होम-स्टे के लिए ब्याज पर अनुदान योजना आरम्भ की गई है। होम-स्टे पंजीकरण करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल आरम्भ किया गया है। पर्यटन क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए पर्यटन निवेश प्रोत्साहन परिषद का गठन किया गया है।


इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.(कर्नल)धनी राम शांडिल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, एआईसीसी के सचिव विदित चौधरी, विधायक हरीश जनारथा व विवेक शर्मा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर ऊमा कौशल, उपाध्यक्ष राज्य वन विकास निगम केहर सिंह खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल त्रिवेदी व अभिषेक त्रिवेदी, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेन्द्र अत्री, नगर निगम के पार्षद और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

7 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago