शिमला : टीकाकरण के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रही है राज्य सरकार

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर वेक्सिनेशन के नाम पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा है कि सरकार कभी युवाओं को बगैर पूर्व रजिस्ट्रेशन के वेक्सिनेशन की बात करती है तो कभी पूर्व रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य बता रही है।युवा अपने वेक्सिनेशन को लेकर मारे मारे भटक रहे है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चैयरमेन कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि प्रदेश सरकार के पास वेक्सिनेशन को लेकर अपनी कोई नीति ही नही है।केंद्र सरकार जैसे कोई निर्देश देती है उस पर बगैर सोचे समझे अमल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में18 साल से ऊपर के युवाओं को वेक्सिनेशन के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन करवाना टेडी खीर साबित हो रही है।उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि पिछले दिनों प्रदेश में पड़ोसी राज्यों के युवा यहां आकर अपना वेक्सिनेशन करवा कर चले गए और प्रदेश के युवा इधर से उधर भटक रहे ।

उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि सरकार प्रदेश में कोरोना से निपटने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।सरकार की नाकामियों की बजह से कोरोना से 3400 से अधिक लोग अपनी जान गवां चुके है।हर्षवर्धन ने सरकार से मांग की है कि वह प्रदेश में विशेषकर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बगैर किसी पूर्व  रजिस्ट्रेशन के वेक्सिनेशन का कार्य जल्द पूरा करे।

गौर तलब है की कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंद्र सिंह ठाकुर के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति कि प्रार्थना भगवान से की है।राठौर ने शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि इंद्र सिंह कांग्रेस पार्टी के एक कर्मठ नेता थे,जिनकी कमी हमेशा खलेगी।

Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 hours ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

21 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

21 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

21 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

1 day ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 day ago