Shimla: No heavy traffic jam in the state, urges the government to avoid misleading information
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश में भारी ट्रैफिक जाम और भारी मात्रा में पर्यटकों द्वारा राज्य से बाहर जाने के संबंध में एक भ्रामक वीडियो वायरल हुई है।
प्रवक्ता ने बताया कि यह वीडियो भ्रामक और तथ्यों के विपरीत है तथा यह वीडियो हिमाचल प्रदेश से संबंधित नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़कें खुली हैं और प्रदेश के किसी भी भाग में इस प्रकार की ट्रैफिक जाम जैसी कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटकों का स्वागत है और सरकार पर्यटकों से कोविड अनुकूल व्यवहार का उचित तरीके से पालन करने का आग्रह करती है।
उन्होंने पर्यटकों से जलाशयों विशेषकर तेज प्रवाह वाली नदियों और नालों के निकट न जाने और पहाड़ों में सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाने का आग्रह किया। उन्होंने पर्यटकों से पर्यावरण के प्रति भी जिम्मेदारीपूर्ण रवैया अपनाने को कहा।
उप-मुख्य सचेतक ने मुख्यमंत्री से भेंट की
उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
उपा-अध्यक्ष राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की।
संजय गुलेरिया ने बोर्ड की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख एक सौ एक रुपये रुपये का चैक भेंट किया।
इसके उपरान्त राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चैधरी ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…