शिमला : खराब मौसम के कारण 29 जुलाई से 2 अगस्त तक कुलदीप सिंह राठौर के मंडी जिले के प्रस्तावित दौरे में बदलाव

खराब मौसम के चलते कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के प्रस्तावित 29 जुलाई से 2 अगस्त के मंडी जिला के दौरे में परिवर्तन किया गया है। अब राठौर 8 अगस्त से 12 अगस्त तक इस क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।इस दौरान वह जिला मंडी के सभी ब्लोको में  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठके करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों से मिलेंगे।

इन बैठकों में जिला के वरिष्ठ पार्टी नेताओं सहित जिला व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी भी उपस्थित रहेंगे।राठौर 8 अगस्त को सुबह 10.30 बजे  धर्मपुर व दोपहर बाद सरकाघाट ब्लॉकों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम  सरकाघाट में रहेगा।   

 9 अगस्त को राठौर सुबह 10.30 जोगिंदर नगर व दोपहर बाद 2.30 बजे द्रंग में ब्लॉक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।इस दिन रात्रि विश्राम मंडी रहेगा।

10 अगस्त को सुबह 10 बजे मंडी सदर,2 बजे बल्ह में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे।रात्रि विश्राम सुंदरनगर रहेगा।

11 अगस्त को सुबह 10 बजे सुंदरनगर व दोपहर बाद 2 बजे नाचन में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठके करेंगे।रात्रि विश्राम नाचन रहेगा।

12 अगस्त को सुबह 10.30 बजे जंजेली,2.30 बजे करसोग में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक करने के बाद शिमला वापिस लौट आएंगे।

ReplyReply to allForward

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago