Shimla : राज्यपाल ने की सैनिक कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सैनिक बोर्ड और राज्य प्रबंधन समिति के पुनर्गठन की सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएं ताकि पूर्व सैनिकों से संबंधित मामलों और उनकी शिकायतों का समय पर निस्तारण किया जा सके।


उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण विभाग पूर्व सैनिकों, सैनिकों की युद्ध विधवाओं, विश्वयुद्ध के योद्धाओं, विकलांग सैनिकों और उनके आश्रितों और सेवारत सैनिकों के परिवारों के पुनर्वास और कल्याण एवं देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य के विभिन्न विभागों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी में भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती के लिए 15 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा प्रदान की गई है।


उन्होंने कहा कि आम जनता को सशस्त्र बलों के बारे में जानकारी प्रदान करने और युवाओं को सशस्त्र बलों में सेवाएं देने के लिए प्रेरित करने की दिशा में विभाग को और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं, जिनका लाभ पूर्व सैनिकों को मिल रहा है।


हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा ने विभाग के कार्यों से अवगत करवाया। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-annual-function/


इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा भी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago