Shimla News : विक्रमादित्य सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से भेंट की

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मध्य अधोसरंचना और कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर और विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को पांवटा साहिब के यमुना पुल की मरम्मत और पुनर्वास के दौरान बेयरिंग को बदलने के लिए यातायात परिवर्तित करने का सुझाव दिया।


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने के लिए यमुना पुल की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन यातायात की आवाजाही के दौरान पुल पर भारी कम्पन की स्थिति बनी रहती है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के आकलन और प्राप्त हुए सुझावों के आधार पर 22 दिसंबर, 2020 को पुल की मरम्मत की स्वीकृति प्रदान की गई।https://tatkalsamachar.com/shimla-news-minister-of-uttarakhand/ हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग ने 18 सितंबर, 2021 को 1.44 करोड़ रुपये के बजट के साथ पुल की मरम्मत का कार्य अवार्ड किया। मरम्मत कार्य को पूरा करने में विलंब हुआ क्योंकि बेयरिंग को बदलने के लिए पुल पर दो माह के लिए यातायात आवाजाही को बंद किया जाना बेहद जरूरी था।


उन्होंने कहा की पुल के मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को परिवर्तित करने की व्यापक योजना बहुत जरूरी है ताकि यात्रियों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति भी सुचारू रूप से बनी रहे। उन्होंने कहा कि यातायात परिवर्तित करने की योजना को अति शीघ्र शुरू करना बहुत जरूरी है जिसके लिए दोनों राज्यों में समन्वय की आवश्यकता है।
उन्होंने पुष्कर सिंह धामी से नैटवाड़ और पुजारली सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा की दूर-दराज के क्षेत्रों को मानसून और सर्दियों के दौरान जोड़ने और संपर्क रखने के लिए यह सड़क बेहद जरूरी हैhttps://www.youtube.com/watch?v=9uQQJPXgSSM

उन्होंने कहा की सर्दियों और खराब मौसम में डोडरा क्वार में कनेक्टिविटी न होने से यह क्षेत्र देश और दुनिया से पूरी तरह कट जाता है। उन्होंने इस मार्ग पर निर्माण की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया ताकि सर्दियों में निर्बाध सड़क कनेक्टिविटी बनी रहे।


उन्होंने दोनों राज्यों की सीमा साझा करने वाले और सामरिक महत्व के प्रदेश में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के बारे में भी पुष्कर सिंह धामी से बातचीत की।
विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष के माध्यम से बातचीत भी करवाई। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हाल ही में आई आपदा और पहाड़ी क्षेत्रों की चुनौतियों पर चर्चा की।


दोनों मुख्यमंत्रियों ने सहमति जताते हुए कहा की केंद्र सरकार के समक्ष इन चुनौतियों को रखा जाएगा ताकि केंद्र आपदा प्रभावित क्षेत्रों की ओर विशेष ध्यान केंद्रित कर सके।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

16 minutes ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

17 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

17 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

18 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

22 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 day ago