BJP got lead on the seats where Congress had big faces, public mood is clear: Randhir
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने कहा की कांग्रेस के बड़े चेहरे वाली सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली है। इन लोकसभा चुनावो में जनता का रुख साफ भाजपा के प्रति दिखाई दिया है मुख्यमंत्री की लोकप्रियता कहीं नजर नहीं आई।
शर्मा ने कहा की हिमाचल कांग्रेस के बड़े चेहरे पार्टी को लीड दिलवाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को लीड मिली है। इतना ही नहीं, कांग्रेस के स्टार प्रचारक जहां प्रचार जिन सीटों पर पहुंचे थे, वहां लीड भाजपा के खाते में गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी भाजपा को 2143 वोट की लीड मिली है यह साफ करता है जी जनता का क्या मूड है।
नादौन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के क्षेत्र में भाजपा को 2143 की लीड, विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के भटियात में भाजपा को 13166 की लीड, स्वास्थ्य मंत्री मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के सोलन में भाजपा को 5116 की लीड, उद्योग मंत्री हर्षबर्धन चौहान के शिलाई में भाजपा को 2317 की लीड, विक्रमादित्य सिंह के शिमला ग्रामीण में भाजपा को 6448 की लीड, https://tatkalsamachar.com/shimla-news-alleges/ मंत्री अनिरूद्ध सिंह के कुसुम्पटी में भाजपा को 5873 मतों की लीड, मंत्री यादविंद्र गोमा के जयसिंहपुर में 8833 भाजपा को लीड, मंत्री राजेश धर्माणी के घुमारवीं में 13573 की लीड विस उपाध्यक्ष विनय कुमार के श्री रेणुकाजी में भाजपा को 4485 मतों की लीड मिली है। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सराज में भाजपा को 14698, जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के नाहन विस क्षेत्र में भाजपा को 7939 मतों की बढ़त मिली है।
स्टार प्रचारकों की सीटों पर बीजेपी को बढ़त हिमाचल में स्टार प्रचारक के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने दौरा किया, जबकि कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेताओं ने दौरा किया था। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाहन और मंडी सदर में जनसभा की थी। https://www.youtube.com/watch?v=BMfbm63r7jM इनमें से नाहन में भाजपा को 7939 और मंडी में 15 हजार 515 वोट की लीड मिली है। राहुल गांधी ने भी नाहन में जनसभा की थी, लेकिन इसका कांग्रेस पार्टी को कोई फायदा होता नजर नहीं आया। अमित शाह ने धर्मशाला और ऊना में जनसभा की थी। इनमें से धर्मशाला में लोकसभा चुनाव में 13251 और विधानसभा में 5526 मतों की लीड भाजपा को मिली है।
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…
हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…