Shimla News: भाजपा का आरोप उपचुनावों पर 35 करोड़ का खर्च, इसकी पूरी जिम्मेवारी मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के उपर : राकेश

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर से विधायक राकेश जम्वाल ने कहा की हिमाचल प्रदेश में जब से कांग्रेस पार्टी की सरकार सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी है लगातार हिमाचल प्रदेश के खजाने पर फिजूल का बोझ डाल रही है

जिसके कारण प्रदेश का धन बर्बाद हो रहा है और विकास बाधित हो रहा है। तीन आजाद विधायकों ने अपने पद से 22 मार्च, 2024 को इस्तीफा दिया और माननीय विधान सभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि वे इस्तीफे को मंजूर करें। https://www.youtube.com/watch?v=lRMEGkCkLa8 22 मार्च से लेकर 3 जून तक यह त्याग पत्र मंजूर नहीं किए गए और 2 जून को लोकसभा व विधान सभा के उपचुनाव सम्पन्न हुए और 3 जून को तीन विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए गए।

काश यह इस्तीफे 30 अप्रैल से पूर्व स्वीकार कर लिए जाते तो यह तीनों उपचुनाव लोकसभा चुनाव के साथ सम्पन्न हो जाते परन्तु कांग्रेस की सुखविन्द्र सरकार ने केवल अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए इन त्यागपत्रों को लटकाकर रखा। अब विचारणयी प्रश्न यह है https://tatkalsamachar.com/election-department-hp-results/ कि यह तीन इस्तीफे स्वीकार हो गए और 6 माह के भीतर-भीतर यह 3 उपचुनाव होंगे और प्रत्येक चुनाव में कम से कम 10-12 करोड़ रू0 सरकारी खर्चा आएगा अर्थात 35-36 करोड़ रू0 का बोझ हिमाचल के खजाने पर पड़ेगा।


भाजपा ने यह सीधा-सीधा आरोप लगाया कि यह जो 35 करोड़ रू0 का खर्च होगा इसकी पूरी जिम्मेवारी मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के उपर आती है। उन्होनें ने ही अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए यह खेल खेला है। प्रदेश के खजाने पर अनचाहा बोझ डालने के लिए मुख्यमंत्री की निंदा की जाती है। इससे पहले भी अपने दोस्तो को मित्रों को लाभ देने के लिए अनेक-अनेक कैबिनेट के दर्जे बांटे गए, गैर कानूनी तौर पर 6-6 मुख्य संसदीय सचिव लगाए गए जिसका प्रदेश सरकार का करोडों-करोड़ रू0 का व्यय हो रहा है।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

4 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

6 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

2 weeks ago