Shimla News: कांग्रेस के मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में ही लीड नहीं ला पाए, नेता प्रतिपक्ष पर टिप्पणी कर क्या सिद्ध करना चाहते है : सिकंदर

सिकंदर ने कहा की वर्तमान सुक्खू सरकार जनादेश खो चुकी है, इससे पूर्व राज्यसभा के चुनाव में विधायकों का बहुमत खोया था और अब जनता जनार्दन के बीच लोकप्रियता भी खो चुकी है। लोक सभा चुनावों में यह सत्य जनता के सामने आ चुका है।

उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी इस लोकसभा के चुनाव में 61 सीटों पर भारी मतों ने हरि, यहां तक की मुख्यमंत्री नादौन से 2143 मतों से पराजित हुए।

सीएम सुक्खू के सभी मंत्री भी अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव हार गए। इससे जनादेश साफ दिखता है, https://tatkalsamachar.com/category/himachal-pradesh/ पूरे प्रदेश में बहुमत का ढँडोरा पीटने वालों को जनता ने कड़ा जवाब दिया है। इस कांग्रेस सरकार को प्रदेश के विकास की चिंता नहीं है केवल एक ही चिंता है

कि सरकार कैसे बचानी है और मुख्यमंत्री को केवल कुर्सी को बचाने की चिंता है। इन लोक सभा चुनावों में पूरे प्रदेश में इन्होंने केवल मात्र सरकार को बचाने का जश्न मनाया और कुछ नहीं किया।


उन्होंने कांग्रेस पर सवाल दागते हुए कहा की ऐसी क्या नौबत आ गई थी की तीन निर्दलीयों का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया, अगर उस समय इस्तीफा स्वीकार कर लिया होता तो चुनाव साथ हो जाते। सुक्खू को सत्ता गवाने का डर सता रहा था, तभी लोकसभा के परिणाम आने से 1 दिन पहले इन्होंने इस्तीफा स्वीकार किया और इसका पूरा खर्च सरकार पर डाल दिया। अब इन चुनावों पर 35 करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा इसके लिए मुख्यमंत्री जी आप जिम्मेवार है।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago