Shimla News: अंध भक्ति को नहीं दिख रही प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था : सुखराम

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा की कांग्रेस नेताओ, सरकार के अंध भक्तों को हिमाचल प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था नहीं दिख रही है। चंबा हत्या कांड के जिस सरकार का श्री गणेश हुआ था , उस सरकार का बिलासपुर गोली कांड के साथ गिरना तय है, बिलासपुर गोलीकांड के मास्टरमाइंड पुरंजन की पुलिस तलाश कर रही है। 20 जून को बिलासपुर जिला कोर्ट के बाहर दिन दिहाड़े एक युवक पर गोलियां चलाई गई।

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो गोलीकांड का मास्टरमाइंड पुलिस जांच के अनुसार https://tatkalsamachar.com/una-news-mukesh-agnihotri/ पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का बड़ा बेटा पुरंजन ठाकुर निकला। पर अभी तक ना तो पूर्व विधान बंबर पर ना अभी तक एक्शन हुआ और ना ही उनका बेटा मिल पाया, यह साफ दिखता है कि कहीं ना कहीं इस पूरे केस में सरकार का संरक्षण है मुजरिमों को प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा की शिमला के चौपाल के बाद अब मंडी जिले के जोगिंद्रनगर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की चार छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में छात्रा की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है https://tatkalsamachar.com/una-news-mukesh-agnihotri/ बहुचर्चित हेड कांस्टेबल जसवीर सैनी के मामले के बाद से सिरमौर पुलिस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है अब चोरी के एक मामले में पीड़ित परिवार सहित ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं

चोरी की यह घटना पुलिस थाना सदर नाहन के अंतर्गत करीब 9 महीने पहले बनकलां पंचायत के शंभूवाला गांव में सामने आई थी. इस मामले में पीड़ित परिवार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जिला मुख्यालय नाहन में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। यह सभी वारदाते साफ दिखता है की हिमाचल की कानून व्यवस्था हवा हवाई हो गई है और सरकार चिंता मुख्य प्रदेश के देहरा विधानसभा क्षेत्र में वोट मांग रही है।

उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार में कोई नियम नहीं, कोई आधार नहीं, कोई जन सेवा की भावना, कोई विकास की नीति नहीं है। इस सरकार में केवल मौज मस्ती का आलम है।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago