Shimla News : आशादीप स्वयं सेवी संस्था द्वारा शिमला के सोलह मील क्षेत्र में किया गया पौधा रोपण

आज आशादीप स्वयं सेवी संस्था द्वारा शिमला के सोलह मील क्षेत्र में पौधा रोपण किया गया। क्षेत्र के स्थानीय युवाओं ने इसमें अपना भरपूर योगदान दिया। गर्मियों में यहां के जंगलों में भीषण आग लगी थीं जिस कारण वनसंपदा को भारी क्षति पहुंची थी। वीरक्षरोपण कार्यक्रम की समन्वयक मंजू नेगी ने बताया कि क्षेत्र की हरियाली को सुरक्षित रखने के लिए अब हर वर्ष दो बार पौधा रोपण किया जाएगा, साथ ही लगाए गए पौधों की देखभाल भी की जाएगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ धामी के प्रसिद्ध समाजसेवी श्री राज दोरजे नेगी द्वारा पौधा रोपण कर के किया गया उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में वह इस प्रकार के पर्यावरण सरंक्षण संबंधी जो भी कदम उठाएंगे उस में वह हर प्रकार से सहयोग करेंगे।

आशादीप के संयोजक सुशील तनवर ने चीड़ के स्थान पर स्थानीय प्रजातियों का रोपण करने पर  बल देते हुए कहा कि इस से न केवल जंगल में होने वाले अग्निकांडो में कमी आएगी साथ ही भूमि का जल स्तर बढ़ने में भी सहायता मिलेगी https://tatkalsamachar.com/mandi-news-national-food/ पशु पालकों को चारे आदि की भी जरूरत पूरी हो सकेगी। पौधा रोपण वन विभाग के अधिकारी श्री राजीव शर्मा ने मार्गदर्शन में किया गया।

विभाग द्वारा पौधे भी प्रदान किए, जिस के लिए कार्यक्रम समन्वयक मंजू नेगी द्वारा आभार प्रगट किया गया। https://youtu.be/ni43UQvYfTc?si=kYB7cV9euuWM_bKV कार्यक्रम में राहुल, निशांत,मनीषा नेगी , चंदन शर्मा, अतुल शर्मा, आकाश ठाकुर, हिमांशु शर्मा, राज नेगी, मंजू नेगी आदि स्वयं सेवकों द्वारा पचास कचनार, बीस देवदार, तीस बान के पौधे लगाए गए।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago