Chamba News : प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम  को लेकर जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज  प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम  को लेकर जिला स्तरीय कमेटी की बैठक  का आयोजन किया गया । 

उन्होंने  सभी संबंधित अधिकारियों को अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए निर्धारित किए गए  15 सूत्रीय कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।

 उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय   से संबंधित लोगों को लाभान्वित करने और उनके कल्याण के लिए 15 सूत्री कार्यक्रम चलाया गया है, जिसके तहत शिक्षा अवसरों को बढ़ावा देने, आर्थिक कार्यकलापों और रोजगार में समुचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करने, अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार लाने, सांप्रदायिक दंगों से पीड़ितों को पुनर्वास, अल्पसंख्यक बहुल स्कूलों में उर्दू भाषा में शिक्षा प्रदान करने का प्रयास और सांप्रदायिक दंगों की रोकथाम व नियंत्रण करना शामिल है। https://tatkalsamachar.com/mandi-news-national-food/ बैठक में चर्चा के उपरांत एडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। https://youtu.be/fX3NcvvgvLE?si=ZC_LzOxhWgNAPyxq उन्होंने वर्तमान समय में अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को कार्यक्रम में शामिल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने किया।

बैठक पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राकेश कुमार, महाप्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण,जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, परियोजना अधिकारी डीआरडीए विनोद कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी उमाकांत, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कोशल, प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा विपिन शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago