सोलन : उर्दू भाषा में प्रशिक्षण के लिए अब 15 सितम्बर तक कर सकेंगे आवेदन.

उर्दू शिक्षण एवं अनुसन्धान केन्द्र सोलन द्वारा उर्दू भाषा में 10 माह के प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 15 सितम्बर 2021 तक बढ़ा दी है। यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य प्रभारी तारिक़ ख़ान ने आज यहां दी।
तारिक़ ख़ान ने कहा कि यह प्रशिक्षण भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर द्वारा आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि उर्दू प्रशिक्षण के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। इसके लिए आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक द्वारा संस्थान के किसी भी क्षेत्रीय भाषा केन्द्र से पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आवेदक उस भाषा के लिए आवेदन न करें जिसे वो पहले से ही जानता हो।


उन्होंने कहा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकांश सीटें ऐसे अध्यापकों के लिए आरक्षित की गई हैं जो किसी सरकारी अथवा सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय में छठी से 10वीं कक्षा तक पढ़ाते हों एवं 03 वर्ष तक पढ़ाने का अनुभव रखते हों। उन्हांेने कहा कि ऐसे अध्यापकों को अन्तिम वेतन प्रमाणपत्र के आधार पर प्रतिमाह वेतन तथा 800 रुपए प्रतिमाह वृत्ति देय होगी।
तारिक़ खान ने कहा कि बी.एड. अथवा एम.एड. उपाधि धारक भी प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए 5000 रुपए प्रतिमाह वेतन तथा 800 रुपए वृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्नातक उपाधि धारक अभ्यर्थी भी इस प्रशिक्षण के लिए पात्र हांेगे। ऐसे अभ्यर्थियों को केवल 800 रुपए प्रतिमाह वृत्ति प्रदान की जाएगी।
इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र इस वेबसाईट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी को अपना आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाण पत्रों की प्रतिलिपि एवं 150 रुपए के बैंक ड्राफ्ट सहित निदेशक, भारतीय भाषा संस्थान, मानस गंगोत्री मैसूर-570006 पर प्रेषित करना होगा। बैंक ड्राफ्ट के नाम पर होना चाहिए। आवेदन पत्र संस्थान के निदेशक के कार्यालय में 23 अगस्त, 2021 तक पहुंच जाने चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय भाषा केन्द्र एकक, भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर के दूरभाष नम्बर 0821-23451-56 एवं उर्दू शिक्षण तथा अनुसन्धान केन्द्र सपरून, सोलन से दूरभाष नम्बर 01792-223424 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

backup_0dff07

Recent Posts

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 week ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः हर्षवर्धन Shimla News: चौहानवर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों…

3 weeks ago

Dharamshala News: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत धर्मशाला में पौधरोपण, एसडीएम मोहित रत्न ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय…

3 weeks ago

Education News: मंत्रीरोजगारपरक पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग पर दिया बल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के…

3 weeks ago