शिमला कोटखाई : चुनाव में चुनकर आए हुए और पंचायती राज का हिस्सा बने हुए 5 वर्ष पुरे हो गए

झसे पहले कितने आए और आकर चले गएकल और आएंगे मुझसे बहतर करने वाले ,सुनने वाले ये क्रम यूँही चलता रहेगा !कल कोई मुझको याद करेगा कोई भूल जाएँगा ।
हालाँकि मैं इस बार के चुनाव में हिस्सा नहीं ले रही परंतु आज भी लोगों का मेरे प्रति स्नेह ,सम्मान और आशीर्वाद उसी तरह जारी है और बहुत ख़ुशी और गर्व की बात है कि कुछ लोग जिन्हें जानकारी नहीं थी कि मैं इस बार चुनाव नहीं लड़ रही मुझे फ़ोन करके पूछने लगे इस बार सब वोट माँगने आ गए आप अभी तक नहीं पहुँची  क्या बात है क्या हुआ, दूसरी तरफ़  बहुत से  मेरे क्षेत्र और प्रदेश के कई युवाओं के फ़ोन आए कैसे होता है चुनाव ,क्या -क्या काम होते है BDC में क्या करना पड़ता है हमें बताए सहयोग करे चुनाव के बारे ,कोई युवा BDC ,कोई प्रधान तो कोई उप प्रधान का  चुनाव लड़ रहे है बहुत ख़ुशी हो रही है देख कर की आज प्रदेश का युवा मुझसे सुझाव माँग रहा है ,कही न कहीं किसी न किसी रूप में उन्हें प्रेरित कर पाई मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है  !
कुछ ही  बाद मैं पूर्व समिति सदस्य पूर्व अध्यक्ष कहलाऊँगी परंतुकम उम्र में  लोगों ने जो सम्मान और मौका दिया उसका कर्ज उतराने का विचार हर पल मन में रहता था ,है और रहेगा और क्षेत्र के लिए समाज के हर वर्ग के लिए क्या बेस्ट किया जा सकता है इसकी सोच मस्तिष्क में चलती रहती है और आगे भी चलती रहेगी 
समय के साथ यह भी जाना भी जैसा आप सोचते है वैसे सिस्टम नहीँ भी होता है कहीं सहयोग तो कहीं असहयोग रहता है।  पंचायत प्रतिनिधियों के बजट अलॉटमेंट को बहुत कम या नाममात्र कर दिया गया था इसलिए कई कार्य दिमाग में थे परन्तु नहीं हो पाए । 
फिर भी ऐसा नहीँ की करने को कुछ नहीँ है सरकारी योजनायों की जानकारी ,लोगों तक पहुंचाना अनेक सुख दुःख के हर पल में साथ रहना उनकी आवाज को आगे उच्च पेल्त्फोर्म पर रखना यह सब अनवरत जारी है  और  आप लोगों के सहयोग से ऐसे ही जारी भी रहेगा।  
मैं उन सब लोगों की हार्दिक आभारी हूँ जिन्होंने लोकतंत्र के सबसे बड़े पायदान ” पंचायती राज ” में मुझे  चुनकर भेजा।  मैं तहे दिल से हमेशा यह कोशिश करती रही  की कम उम्र होने के बावजूद अपनी बहन बेटी पर आप  लोगों ने जो आकांक्षाएं लगाई  मैं उन पर खरा उतरूँ।…आज पंचायत समिति का चुनाव जीत कर 5 वर्ष हो गए मुझे आशीर्वाद प्यार स्नेह सहयोग के लिए  मेरे गाँव और गृह पंचायत पाँदली ,पंचायत समिति की अन्य पंचायत बाग डूमैहर ,ग्राम पंचायत प्रेमनगर के सभी बजुर्ग ,माताओं बहनो और मेरे युवाओं साथियों का जुब्बल -कोटखाई के लोगों का दिल की गहराइयो से धन्यवाद आभार व्यक्त करती हूँ 
मैं कल किसी पद पर रहूँ न रहू आपकी बेटी ,बहन हमेशा रहूँगी और जितना भी जो भी कर पाऊँगी जो भी हो पाएँगा  इसी तरह काम करती रहूँगी ,हमेशा आप सबके साथ खड़ी रहूँगी 
में सैदेव आप सबकी बहुत आभारी ,ऋणी रहूँगी अपना प्यार आशीर्वाद सदैव ऐसे ही बनाएँ रखे

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago