Categories: Blog

साप्ताहिक राशिफल : ग्रहों का अनोखा संयोग साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 जनवरी .

मेष :  चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

संपत्ति में पैसा निवेश करने वालों को अच्छी आमदनी आने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर यदि आप अपनी जान-पहचान बढ़ाना चाहते हैं तो आपको लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाना होगा। पैसे की किल्लत से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप हिसाब से खर्च करें।आप अपने पेशे में मजबूती से स्थापित हो सकते हैं। प्रेमी से मिलने की योजना पूरी होती नहीं दिख रही, लेकिन बातचीत का सिलसिला जोर पर बना रहेगा। संतुलित खानपान की तरफ आपका प्रयास आपके स्वास्थ्य के लिए कारगर साबित होने वाला है।

वृष (Taurus):  ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

सार्वजनिक रूप से धन का दिखावा करना सही नहीं होगा, इससे लोगों की ईर्ष्या का शिकार हो सकते हैं। संतुलित भोजन आपकी प्राथमिकता में रहेगा।निजी कंपनी में कार्यरत लोगों के तरक्की की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर आप अपनी कमियों को दूर करने में सक्षम हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर जिसने आपको बदनाम करने की कोशिश की थी, संभव है कि वह अब दोस्ती का हाथ बढ़ाए। किसी को रिझाने की आपकी कोशिश रंग ला सकती है और आपका रोमांटिक प्रसंग जोरों पर रहेगा।

मिथुन (Gemini):  का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

संपत्ति निवेश के मामले में हड़बड़ी दिखाना नुकसानदेह हो सकता है और आप पैसा गंवा सकते हैं। स्वस्थ रहने का आपका प्रयास सफल रहेगा।पेशेवर तौर पर आप लोगों के लिए एक उदाहरण बन सकते हैं। आपका प्रयास प्यार के रिश्ते को मजबूत करेगा। सामाजिक मोर्चे पर आपका मददगार रवैया बना रहेगा जिसकी सराहना की जा सकती है।योजनाबद्ध काम आपको किसी स्पष्ट नुकसान से बचा सकता है। अपने प्यार के साथ खूबसूरत शाम बिताने जा सकते हैं।

कर्क (Cancer): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

संपत्ति का सौदा कुछ दिनों के लिए टालना उचित रहेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त हो सकता है। घर-परिवार के लोगों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। भाग्य का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्‍थिति अनुकूल बनेगी।शैक्षणिक और पेशेगत मोर्चे पर आप अपने लक्ष्य के करीब दिख रहे हैं। मजबूत आत्मबल की बदौलत आप तंदुरुस्त और स्वस्थ शरीर बनाए रखने में सफल रहेंगे। समझदारीपूर्ण निवेश से आप अच्छी वित्तीय स्थिति में होंगे। आप इक रोमांटिक यात्रा का मजा ले सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर किया हुआ वादा न निभाने के कारण आपकी बदनामी हो सकती है।

सिंह (Leo): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आलस्य की वजह से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, व्यायाम करते रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होती जा रही है। कार्यों में विलंब होगा।नौकरी में कोई गलती हो सकती है। उच्चाधिकारी की नाराजी झेलना पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। खिन्नता रहेगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। थकान महसूस होगी। दूर से अच्‍छे समाचार नहीं मिलेंगे। तनाव रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।आप नया उद्यम लगाने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम होंगे। परिवार में किसी को नौकरी दिलाने में आपको मदद करनी पड़ सकती है। सामाजिक मोर्चे पर आपकी सक्रियता बनी रहेगी। जब भी संभव हो, आप लोगों से मिलना-जुलना जारी रखेंगे। दूसरों के सामने संपत्ति का दिखावा महंगा साबित हो सकता है।

कन्या (Virgo):  ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

संभव है कि किसी रोमांटिक यात्रा की योजना बनेगी। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के साथ दोस्ती का असर आपके स्वास्थ्य पर दिखेगा।किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पठन-पाठन व लेखन आदि में मन लगेगा। व्यापार खूब चलेगा।नौकरी में कार्यकुशलता का विकास होगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।पुरानी यादें ताजा करने के लिए परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। शादीयोग्य लोगों को उपयुक्त जीवनसाथी मिल सकता है। खरीदे घर पर कब्जा मिलने में अभी और वक्त लग सकता है। पेशेवर मोर्चे पर किसी की सलाह आपके तनाव को कम कर सकता है। प्यार के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं।

तुला (Libra):  रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

कुछ लोग कार्यस्थल पर प्रेम-प्रसंग में पड़ सकते हैं। घर में कोई महंगा सामान खरीद सकते हैं, जो आपका बजट बिगाड़ने वाला साबित होगा है। संपत्ति खरीदने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। दूसरों की कठिनाई के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करना आपका मूड खराब कर सकता है।जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी संतुष्ट व प्रसन्न रहेंगे। आय बनी रहेगी। जल्दबाजी व लापरवाही से कोई कार्य न करें। परिवार की चिंता रहेगी।मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।सामाजिक कार्यों में भाग लेने की इच्छा जागृत होगी। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा।व्यापार में बहुत जल्द आप एक आकर्षक सौदा कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी मेहनत सफल होती दिख रही है। तंदुरुस्ती के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। आप संतुलित आहार और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio):  तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी।प्रेम-प्रसंग में एक-दूसरे पर विश्वास और समझदारी बढ़ने की संभावना है। किसी प्रिय को अपने पास छुट्टियां बिताने बुलवा सकते हैं और यह आपके जीवन का बहुमूल्य समय साबित होगा। बजट में आने वाली संपत्ति आपको मिल सकती है। कुछ कमियों के बावजूद बॉस को खुश रखना आपके लिए उपलब्धि बन सकता है। दोस्तों की मंडली में जेब ढीली करने से बचें, पर्स खाली हो सकता है।शेयर मार्केट में सोच-समझकर हाथ डालें। बाहर जाने का मन करेगा। परिवार के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय व्यतीत होगा। नए मित्र बनेंगे। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। विवाद न करें।अच्‍छी तथा उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी।

धनु (Sagittarius): ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

स्वास्थ्य बिगड़ने के संकेत हैं। बढ़ी कीमत के बावजूद कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। शेयर मार्केट में जोखिम न उठाएं। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। प्रसन्नता रहेगी।नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी। ऐश्वर्य के साधनों पर अधिक खर्च हो सकता है। यात्रा से लाभ होगा।परिवार की बड़ी समस्या अब सुलझती नजर आ रही है। कार्यालय में काम के साथ आप आनंद के लिए भी बंदोबस्त कर सकते हैं। किसी के साथ आप थोड़ी देर के लिए मिलेंगे जिसमें आकर्षण पैदा होने की संभावना है। व्यापार में लगे लोग वित्तीय रूप से स्थिर रहेंगे।

मकर (Capricorn):  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

और उसे आप मस्ती में बदल सकते हैं। घर में उलटफेर कुछ लोगों की प्राथमिकता में रह सकती है। काम में अपनी गति कम न होने दें। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति में प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में जवाबदारी बढ सकती है। निवेश शुभ रहेगा। सभी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।पूर्व का निवेश अच्छी वापसी दे सकता है। फ्रीलांसर अच्छी कमाई की उम्मीद रख सकते हैं। आप जिसे चाहते हैं, उसे बताने के लिए कोई प्रयास नहीं कर पा रहे हैं जबकि कई तरीके हैं आपके पास। परिवार में किसी मेहमान के आने की वजह से थकान होने वाली है

कुंभ (Aquarius): गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

शैक्षणिक मोर्चे पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है लेकिन आप उससे समझदारी से निपटने में समर्थ होंगे। आप काम में कोई गलती नहीं कर सकते। पौष्टिक भोजन करना आपकी सेहत के लिए आवश्यक है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। विवाद से बचें। कीमती वस्तु गुम या चोरी हो सकती है। थकान रहेगी।नई योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके कार्यों को पूर्ण करने का समय अनुकूल है, लाभ लें।किसी के साथ प्यार का दिखावा करना असलियत में बदल सकता है। आते-जाते लोगों से मिलकर आप अपने सामाजिक संबंध को जिंदा रख सकते हैं। आपके दिल में जिसके लिए इज्जत है, वो आपको जबरदस्ती सामाजिक बनाने की कोशिश कर सकता है।

मीन (Pisces):  दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

रोमांटिक विचार देर से पूरा होगा और इंतजार करना होगा। वैकल्पिक दवाई आपकी बीमारी के लिए सही साबित नहीं होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। चोट व रोग से बाधा संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।व्यवसाय ठीक चलेगा। आय से संतुष्टि नहीं होगी। धैर्य रखें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी। कोई भी बड़ा निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।पेशेवर मोर्चे पर आपका अच्छा प्रदर्शन जारी रहेगा। किसी प्रतियोगिता की तैयारी आपके लिए पहले से आसान हो सकती है। समाज में कोई आपसे मदद मांग सकता है जिसे आप निराश नहीं कर सकते। पैसे की कोई कमी नहीं है फिर भी आपको समझदारी से खर्च करने की जरूरत है।

Recent Posts

Congress: गारंटियां पूरी कर सरकार ने निभाया चुनावी वायदा

मात्र साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपनी सभी चुनावी गारंटियों…

6 days ago

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 14 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर…

7 days ago

CM News: मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के…

1 week ago

IGMC Shimla: प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 week ago

Auckland House School for Boys Hosts Spectacular Grand Carnival in Shimla

Auckland House School for Boys organised a vibrant and grand Carnival on Friday amidst great…

2 weeks ago