Chief Minister launched KCC Bank's UPI and Swadhan-e-Pension-Gov services
मुख्यमंत्री ने केसीसी बैंक की यूपीआई व स्वधन-ई-पेंशन-गॉव सेवाओं का शुभारम्भ किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक के यूपीआई तथा स्वधन-ई-पेंशन-गॉव सेवाओं का शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सेवाओं के आरम्भ होने से बैंक के हजारों खाताधारकों को लाभ मिलेगा। यूपीआई सेवाएं शुरू होने से बैंक का लेन-देन सुगम एवं तीव्र होगा, जिससे विशेषकर वृद्धजनों तथा दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रयासों की सराहना की और बैंक को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केसीसी बैंक के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-gst-audit/
केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, प्रबन्ध निदेशक विनोद कुमार तथा बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…