Shimla : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर द्वारा 24 फरवरी, 2023 को शिमला से जारी संयुक्त प्रेस वक्तव्य

कैबिनेट मंत्री ने पूछा, पूर्व भाजपा सरकार ने अंतिम छह महीने में 920 संस्थान खोल कर प्रदेश की भोली जनता को ठगने का प्रयास किया


कहा, व्यवस्था परिवर्तन के तहत हो रहे निर्णयों से पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बौखलाए


लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की पूर्व जय राम सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम छह महीनों में बिना बजट का प्रावधान किए 920 संस्थान खोले और स्तरोन्नत किए। यह कार्य केवल राजनीतिक लाभ लेने की मंशा से किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम छह माह में नए संस्थान खोलकर प्रदेश की भोली-भाली जनता को ठगने का प्रयास किया लेकिन प्रदेश की जनता समझदार है। जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर बाहर का रास्ता दिखा दिया।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में व्यवस्था परिवर्तन के दृष्टिगत हो रहे निर्णयों से पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और भाजपा नेता अचंभित हैं। पूर्व भाजपा सरकार ने आम जनता और युवाओं को हर मामले में ठगने का प्रयास किया। अगर प्रदेश में नए संस्थानों की जरूरत थी, तो उन्होंने साढ़े चार साल तक क्यों नहीं खोले। कांग्रेस सरकार संस्थान खोलने के विरोध में नहीं है। जहां संस्थानों की वास्तव में आवश्यकता है, वहां बजट के प्रावधान के साथ संस्थान खोले जा रहे हैं। जो संस्थान केवल राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए खोले गए, उन्हें बंद करना ही व्यवहार्य था क्योंकि यह प्रदेश की जनता पर ही वित्तीय बोझ डाल रहे थे।


विक्रमादित्य सिंह व सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि जिस जगह संस्थानों की जरूरत होगी, उन कार्यालयों को बहाल किया जाएगा। सरकार द्वारा बंद किए गए संस्थानों की व्यवहार्यता की जांच की जा रही है। वर्तमान कांग्रेस सरकार, पूर्व भाजपा सरकार की तरह लोगों को ठगने का काम नहीं करेगी तथा अपने पहले आम बजट में वित्तीय प्रावधानों के साथ बंद किए गए जरूरी संस्थानों को दोबारा खोलने का निर्णय लिया जाएगा।


उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि कर्मचारियों को एरियर के चार हजार 430 करोड़ रुपये, पेंशनर्स को 5 हजार 226 करोड़ रुपये, और पेंशनर्स व कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के 1000 करोड़ रुपये न देकर क्यों ठगा गया? https://www.tatkalsamachar.com/shimla-revenue-horticulture/ उन्होंने कहा कि बिना बजट प्रावधान के पूर्व भाजपा सरकार ने अंतिम छह महीनों के कार्यकाल में 920 संस्थान खोलकर और स्तरोन्नत कर जनता पर 5000 करोड़ का वित्तीय बोझ डाला और प्रदेशवासियों को गुमराह किया।


विक्रमादित्य सिंह व सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला मंडी के पड्डल मैदान में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का संबोधन पूर्व मुख्यमंत्री को इसलिए रास नहीं आ रहा है क्योंकि अपने गृह जिला मंडी में बल्ह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और शिवधाम न बना पाना उनकी सबसे बड़ी विफलता है। वह इन दोनों परियोजनाओं के लिए बजट का प्रावधान नहीं कर पाए और पांच वर्षों तक लोगों को सिर्फ सब्ज-बाग दिखाते रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago