Shimla News : आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के मामलों में की जा रही कड़ी कार्रवाई

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा अवैध शराब के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में फरवरी 2025 तक कुल 1,23,940 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई तथा 4,41,918 बल्क लीटर लाहन को नष्ट किया गया। वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक अवैध शराब और लाहन से जुड़े कुल 754 मामले दर्ज किए गए।


डॉ. यूनुस ने बताया कि आबकारी जिला नूरपुर में विभाग की टीम ने एक विशेष नाके के दौरान बाजीरा के पास एक बोलेरो पिकअप ट्रक को रोका निरीक्षण के लिए रोका। जांच करने पर पाया गया कि वाहन में 72 पेटियां अवैध शराब ले जाई जा रही थी, जिनके कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। इस मामले में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 के तहत नियमानुसार कार्रवाई अम्ल में लाई गई।


एक अन्य मामले में 24 फरवरी 2025 को जिला बिलासपुर में आबकारी बैरियर गरामोड़ा के पास नाकेबंदी के दौरान पंजाब के किरतपुर साहब की तरफ से हिमाचल आने वाली एक गाडी को नियमित निरीक्षण के लिए रोका गया। इस दौरान गाडी से 300 पेटी https://tatkalsamachar.com/mandi-news-balh/ (2,340 बल्क लीटर) बिना दस्तावेज के पाई गईं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बीयर पर फार सेल इन पंजाब मार्का था। इस मामले में भी नियमानुसार कार्रवाई अम्ल में लाई गई।


डॉ. यूनुस ने बताया कि इस वर्ष फरवरी माह के दौरान विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न जिलों से कुल 5,126 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की है जिसमें सोलन जिला से कुल 1,250 बल्क लीटर और बिलासपुर जिले से 2,342 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।


आबकारी आयुक्त ने कहा कि अवैध शराब के मामलों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई को और तेज किया जाएगा जिसके लिए खुफिया तंत्र को मजबूत करने और अन्य विभागों के साथ समन्वय बढ़ाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अवैध शराब से जुड़े मामलों की कोई भी सूचना विभाग के दूरभाष एवं व्हाट्सएप नबंर 94183-31426 और ईमेल controlroomhq@gmail.com  पर साझा करें, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago