Mandi News : बल्ह में खोला जाएगा उपमण्डल स्तरीय आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय – यादविन्दर गोमा

रिवालसर में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय छेश्चू मेले में प्रदेश सरकार के आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्दर गोमा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने बौद्ध गुरू पद्मसंभव मंदिर में पूजा अर्चना कर शोभायात्रा में भाग लिया व पवित्र रिवालसर झील की परिक्रमा भी की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रिवालसर त्रिवेणी संगम है तथा यह राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति प्राप्त कर रहा है। त्रिवेणी संगम स्थल सिख, बौद्ध व हिन्दु धर्म का पवित्र स्थल है। यहां पर देश के साथ-साथ विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के प्रयासों से मंडी सहित पूरे प्रदेश का समग्र व संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है तथा बल्ह के विकास में भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन के अंतर्गत अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में शुरू की गई हैं जिनके माध्यम से लोगों का जीवन खुशहाल हो रहा है।

आयुष मंत्री ने बल्ह के नेरचौक में उपमण्डल स्तरीय आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय खोलने की घोषणा की। साथ ही रिवालसर में मैदान को समतल करने के लिए उन्होंने 10 लाख रूपये की राशि प्रदान करने की भी घोषणा की। आयुष मंत्री ने कहा कि रिवालसर में आयुर्वेदिक अस्पताल खोलने के लिए एक सर्वे करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सर्वे रिपोर्ट में अगर फिजीबल हुआ तो रिवालसर में 10 बिस्तर वाला उपमण्डलीय अस्पताल खोला जाएगा।

उन्होंने मेले के भव्य व सफल आयोजन के लिए मेला समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार जबकि विभिन्न महिला मण्डलों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों के लिए 21 हजार रूपये देने की घोषणा की।

इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर पूर्व मंत्र प्रकाश चौधरी, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया और मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने मुख्यातिथि को शाॅल टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर अनेक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

 इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, सदस्य जिला परिषद चम्पा ठाकुर, https://tatkalsamachar.com/chief-minister-inaugurates-fire-sub-station-in-nadaun/ नगर पंचायत रिवालसर की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, एसडीएम एवं मेला कमेटी की अध्यक्ष स्मृतिका नेगी, नायब तहसीलदार कृष्ण चन्द, जिला आयुष अधिकारी मण्डी डॉ राजेश कालिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

5 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago