Shimla : आबकारी विभाग ने प्रदेश में 45 स्थानों पर दबिश देकर 346 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 70 बोतलें बरामद की

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा शराब की तस्करी एवं अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।


उन्होंने कहा कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने विशेष अभियान में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 45 स्थानों में दबिश देकर 346 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी है। विभाग के नूरपुर प्रभारी की टीम ने इंदौरा के इंदपुर एवं धमोटा क्षेत्रों में अवैध शराब की भट्टी और 200 लीटर कच्ची शराब कब्जे में लेकर मौके पर नष्ट की। इसके अतिरिक्त 6 लीटर लाहन भी कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  

 
कुल्लू के जिला प्रभारी द्वारा भी जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई के दौरान 140 लीटर लाहन कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।


विभाग की टीमों ने निरंतर कार्रवाई कर चार दिनों में ही 346 लीटर कच्ची शराब एवं लाहन पकड़ी है। देसी एवं अंग्रेजी शराब की 70 बोतलें भी कब्जे में लेकर अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसा गया है।


आयुक्त ने कहा कि विभाग ने 25 जनवरी से 28 जनवरी 2023 तक 45 जगहों पर दबिश देकर 17 मामलों में अवैध शराब पकड़ी है। सभी जिला प्रभारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सभी खुदरा एवं थोक विक्रेताओं के गोदामों का निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-diarrhea/ शराब की गुणवत्ता को जांचने के लिए सैम्पल लेने एवं आबकारी नियमानुसार सख्त करवाई करने के भी आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी लाईसेंस धारक  की अवैध शराब की तस्करी या अनुचित गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने बताया कि सभी क्षेत्र समाहर्ता व जिला प्रभारियों को अवैध शराब की गतिविधियों में सलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

7 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago