Shimla : एचआरटीसी बस मुद्दे पर वाइट पेपर लेकर आए मुकेश अग्निहोत्री हम देंगे जवाब

 24*7 पानी की परियोजनाओं हमारी श्रेय लेना चाहे तो ले ले 

हस्ताक्षर अभियान और आक्रोश रैलियों से घबराई कांग्रेस

10 साल की खरीद मामले की बात करें तो 5 साल कांग्रेस की सरकार भी सत्ता में थी

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सती ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार करते हुए कहा की सूखे की सरकार कर रही 24*7 पानी की बात। 

उन्होंने कहा कि हम बताना चाहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में अगर 24*7 पानी की स्कीम अगर कोई सरकार लेकर आई तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है ,अगर इन परियोजनाओं का श्रेय कांग्रेस लेना चाहती है तो वह ले, पर जनता सब जानती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए हस्ताक्षर अभियान से भयभीत हो चुकी है और जिस प्रकार से भाजपा को धरातल पर इस अभियान को लेकर समर्थन मिला है उससे कांग्रेस डामाडोल हो गई है।

जिस प्रकार से जिला आक्रोश रैलियों में जनता निकल कर आ रही है और पूरे प्रदेश भर में इस रैलियों को लेकर जनता में अद्भुत जोश है उससे भी इस सरकार के नेता घबरा गए हैं।

अगर स्कूल बंद करने की बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा था कि एक बच्चे के लिए भी स्कूल खोलूंगा, आज अपने कद्दावर नेता के वाक्य से ही मुकर रहे है यह कांग्रेस नेता।

एक बच्चे की शिक्षा भी महत्वपूर्ण होती है।

सत्ती ने कहा की जो बसों की खरीद के आरोप मुकेश अग्निहोत्री भाजपा पर लगा रहे है वह निराधार है, इस मुद्दे पर वाइट पेपर लेकर आएं मुकेश अग्निहोत्री। व्हाइट पेपर का पूर्ण जवाब भाजपा देगी।

जैसे कि इनके मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी कहा था कि कर्ज के विषय पर यह सरकार वाइट पेपर लेकर आएगी, जिसका जवाब भाजपा सड़कों से लेकर विधानसभा तक देगी।

मुकेश अग्निहोत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए खुद कहा कि 10 साल में जो भी बसें खरीदी गई है उसमें गड़बड़झाला है पर अगर यह 10 साल की बात कर रहे हैं तो इनकी सरकार भी 5 साल सत्ता में रही थी , जब स्वर्गीय वीरभद्र जी प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री थे।

मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल में लगे वोटर सेस की बात भी कर रहे हैं पर इसमें इन्होंने एक चेयरमैन और चार सदस्य बताने की बात की है, क्या यह अपने चहीतो को एडजस्ट करना चाहते हैं पहले मुकेश अग्निहोत्री स्पष्ट करें।

उन्होंने कहा कि एक जगह तो यह संस्थानों का विलय कर रहे हैं और एक जगह यह नए कमीशन बनाने की बातें कर रहे हैं।

https://www.tatkalsamachar.com/igmc-multi-storey-trauma-block/ तो क्या यह एक सरकार की दोहरी बातें नहीं है।

सत्ती ने कहा कि यह बोल रहे हैं कि यह स्थिर सरकार है, पर यह तो वक्त ही बताएगा कि कांग्रेस की सरकार कितनी स्थिर है। जिस प्रकार से वर्तमान में सरकार की हालात है ऐसा लग रहा है कि सरकार डामाडोल है स्थिर तो दूर की बात है।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago