Shimla : मुख्यमंत्री ने पालमपुर उपमण्डल में चंदपुर-सिंबलू सम्पर्क सड़क के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा जिला के पालमपुर उपमण्डल के तहत भरमात में 7.28 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 9.30 किलोमीटर लम्बी कुलानी-चंदपुर-भरमात-सिंबलू पट्टी सड़क Kulani-Chandpur-Bharmat-Simbalu Patti Road के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस परियोजना को 18 माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल प्रदेश में सड़कें सम्पर्क का मुख्य साधन हैं, इसलिए राज्य सरकार प्रदेश में सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता प्रदान कर रही है।

इस अवसर पर पालमपुर में मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार से क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा और आने वाले समय में स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को भी काफी सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने कांगड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार कांगड़ा जिले को राज्य की ‘पर्यटन राजधानी’ बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए एक कार्य योजना तैयार की जा रही है। क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यहां बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष बल दिया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है। राज्य सरकार के इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए लोगों का सहयोग आवश्यक है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संस्थानों की डी-नोटिफिकेशन के संबंध में एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य सरकार आवश्यकतानुसार संस्थान खोलेगी। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम छह माह में सिर्फ चुनावों के मद्देनज़र 900 से अधिक संस्थान खोाले और स्तरोन्नत किए।

निर्णय से राज्य के खजाने पर 5000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा था। इसके अतिरिक्त वर्तमान प्रदेश सरकार को 75 हजार करोड़ रुपये का ऋण विरासत में मिला है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीआईएसआर-आईएचबीटी पालमपुर स्थित ट्यूलिप गार्डन का भी दौरा किया और इसमें विशेष रुचि दिखाई।
इससे पहले पालमपुर पहुंचने पर लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल एवं आशीष बुटेल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, नगर निगम पालमपुर की महापौर पूनम बाली, https://www.tatkalsamachar.com/art-of-living-society/

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी ग्रामीण एवं कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, कांग्रेस नेता जगदीश सिपहिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago