Kangra : पालमपुर में खण्ड विकास कार्यालय खोला जाएगा

पालमपुर को आईटी हब के रूप में विकसित करने के लिए प्रयास जारी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में आवश्यक प्रावधान कर पालमपुर में खण्ड विकास कार्यालय खोलने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री बुधवार को पालमपुर में राज्य स्तरीय होली मेले के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पालमपुर में बस अड्डे के समीप पार्किंग सुविधा विकसित करने की घोषणा भी की, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि पालमपुर को आईटी हब के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा जिला को ‘पर्यटन राजधानी’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को भी मज़बूत किया जा रहा है। कांगड़ा में हेलीपोर्ट बनाने के साथ ही गग्गल में मौजूद हवाई अड्डे के विस्तार की प्रक्रिया भी जारी है। इस हवाई अड्डे से न केवल कांगड़ा बल्कि पूरे राज्य को लाभ प्राप्त होगा।


मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। अनाथ बच्चों को ‘राज्य के बच्चे’ का दर्जा दिया गया है। इनके लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आरंभ की गई है जिसके तहत राज्य सरकार 6000 अनाथ बच्चों की देखभाल के लिए कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन बच्चों की शिक्षा तथा जेब खर्च के लिए धनराशि उपलब्ध करवाएगी। इसके अतिरिक्त वर्ष में एक बार उनको भ्रमण करवाने के लिए हवाई यात्रा एवं तीन सितारा होटल में ठहराने के लिए पर्याप्त धनराशि भी उपलब्ध करवाएगी।


उन्होंने कहा कि मंत्रिमण्डल की पहली बैठक में ही पुरानी पैंशन बहाल कर दी गई है। इससे राज्य के 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी पहली गारंटी को पूरा किया है और शेष गारंटी को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-hrtc-issues/ मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य स्तरीय पालमपुर होली मेले की स्मारिका का विमोचन भी किया।


इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल और आशीष बुटेल, विधायक यादविंदर गोमा और सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, महापौर नगर निगम पालमपुर पूनम बाली, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष विशाल चम्बयाल, कांग्रेस नेता जगदीश सिपहिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago