शिमला : हस्तशिल्प और हथकरघा निगम के उत्पादों की मार्केटिंग करेगी ई-कॉमर्स शॉपिंग वेबसाइट: उद्योग मंत्री

द्योग मंत्री ने हि.प्र. हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम, सामान्य उद्योग निगम और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के निदेशक मण्डल की बैठकों की अध्यक्षता की

देश-विदेश की नामी ई-काॅमर्स शाॅपिंग वेबसाइट शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उत्पादों का विक्रय करेंगी। यह जानकारी उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने आज यहां हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के निदेशक मंडल की 186वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि ई-काॅमर्स शाॅपिंग वेबसाइट अमेज़न और फ्लिपकार्ट के साथ इस सम्बन्ध में जरूरी प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। प्रदेश के हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उत्पादों में इन दोनों ही कम्पनियों ने गहरी रूचि दिखाई है। निगम के उत्पादों की उच्च गुणवता के दृष्टिगत ई-काॅमर्स कम्पनियां इन्हें वैश्विक बाजार में विक्रय कर उपभोक्ताओं को घर-द्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए बहुत उत्सुक है।
बिक्रम सिंह ने कहा कि इससे प्रदेश के उद्यमियों, कारीगरों और बुनकरों को आॅनलाइन व्यापार के माध्यम से लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि गत तीन वर्षों में निगम ने 3375 लोगों को प्रशिक्षण प्रदान किया है। इस वर्ष का टर्न ओवर लगभग 30 करोड़ रुपये रहा है।


निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने कहा कि विभिन्न उत्पादों में गुणवता सुनिश्चित करने के लिए दक्ष प्रयास किए गए हैं। कारीगरों व बुनकरों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग, राम सुभग सिंह ने निगम के उत्पादों के विपणन के लिए नवाचार उपाय करने पर बल दिया। उन्होंने प्रदेश में सभी हवाई अड्डों पर निगम के विक्रय केन्द्र खोलने की सम्भावनाएं तलाशने को कहा।
कार्यवाही का संचालन प्रबन्ध निदेशक कुमुद सिंह ने किया।
बैठक में निदेशक मण्डल के सदस्य बलदेव सिंह, निदेशक उद्योग हंस राज शर्मा, महाप्रबन्धक योगेश गुप्ता, कम्पनी सचिव सुदर्शन शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।


हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम के निदेशक मण्डल की 219वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि निगम का अनुमानित वार्षिक टर्नओवर लगभग 55 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 4.83 करोड़ रुपये रहा है।
बैठक में पीस रेटिड कर्मचारियों का मानदेय 10 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
इस अवसर पर आयोजित निगम के अंशधारियों की 46वीं वार्षिक बैठक में वर्ष 2018-19 के वार्षिक लेखों का अनुमोदन किया गया।
निगम के उपाध्यक्ष मनोहर धीमान ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।
जीआईसी के प्रबन्ध निदेशक अमित कश्यप ने कार्यवाही का संचालन किया।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, निदेशक उद्योग हंस राज शर्मा, निदेशक मण्डल के सदस्य डी.के. शर्मा और मीरा आनंद तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के निदेशक मण्डल की 236वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत बोर्ड द्वारा ईकाइयां स्थापित करने के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 103 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। बोर्ड द्वारा 34.31 करोड़ रुपये लागत की 373 ईकाइयां स्थापित की गई तथा 11 करोड़ 43 लाख रुपये का अनुदान दिया गया है। इससे रोजगार के 2,984 अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों का बोर्ड की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


उपाध्यक्ष पुरूषोतम गुलेरिया ने कहा कि बोर्ड की भू-सम्पतियों को विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। वित्त वर्ष 2020-21 में बोर्ड ने अपने सभी भौतिक व वित्तीय लक्ष्य प्राप्त किए हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने बोर्ड को बहुआयामी परियोजनाएं तैयार कर वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए केन्द्र सरकार को भेजने का परामर्श दिया।

बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल चैहान ने कार्यवाही का संचालन किया।
बैठक में निदेशक उद्योग हंस राज शर्मा, बीओडी के सदस्य पिताम्बर लाल और सागर दत्त भारद्वाज, राज्य समन्वयक संजीव जस्टा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago