Govind Thakur did the Bhoomi Pujan of the Rock-Waste-Dachani Road worth 4.26 crores
गोविंद ठाकुर ने किया 4.26 करोड़ की शिल्ला-त्राशी-दचाणी सड़क का भूमि पूजन
कहा, मनाली विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की सड़क परियोजनाओं के निर्माण जोरों पर
मनाली विधानसभा क्षेत्र के विकास की रफतार थमने नहीं देंगे तथा इसे एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यह बात आज शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद ठाकुर ने मनाली विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत हलाण-2 के शिल्ला मे नावार्ड योजना के अंतर्गत 4.26 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली शिल्ला-त्राशी-दचाणी सड़क के भूमिपूजन के अवसर पर कही। यह सड़क साढ़े पांच किलोमीटर लम्बी होगी। इस सड़क के बनने से क्षेत्र की तीन पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का कोई भी गांव विकास की धारा से वंचित नहीं रहेगा। लोगों को सड़क सुविधा मिलेगी इसके लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को संपर्क सड़कों के साथ जोड़कर लोगों को बेहतर सड़क सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास धन की कोई कमी नही है, कुछ स्थानों पर सड़कों के कार्य लोगों द्वारा भूमि लोक निर्माण विभाग के नाम न करने के कारण रूके हुए हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे गांव के विकास के लिए परस्पर सहयोग के साथ आगे सड़कें हमारी जीवन रेखाएं हैं। मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा करोड़ों रूपए सड़कों तथा पुलों के निर्माण पर खर्च किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण की जो घोषणाएं की गई हैं, उन सभी कार्यों को लगभग पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा, बहुत सी सड़कों व पुलों के कार्य नाबार्ड तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत पूरे कर लिये गए हैं जबकि कुछेक पुलों व सड़कों के कार्य जो हाल ही में स्वीकृत किए गए हैं, उनपर कार्य प्रगति से जारी है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि कोई एक भी गांव सड़क सुविधा से वंचित न रहे, इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से कहा कि लोगों की सड़क की मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए कार्य करें।
इससे पूर्व, स्थानीय ग्राम पंचायत की प्रधान सोनी देवी ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया और कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों की चिरकाल की मांग थी और अब पूरी होने से लोगों में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री की धर्म पत्नी रजनी ठाकुर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, मनाली भाजपा मंडलाध्यक्ष दुर्गा ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य शीतल, उपप्रधान गायत्री तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अनूप शर्मा भी सामाजिक दूरी के नियमों की पालना करते हुए उपस्थित रहे। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…