चंबा : भरमौर व पांगी में वन उत्पादों के मूल्यवर्धन के लिए खुलेंगे बिक्री केंद्र : उपायुक्त

वन उत्पादों के मूल्य संवर्धन हेतु भरमौर और पांगी  में  खोले जाएंगे विक्रय केंद्र, वन उत्पादों से लोगों की आर्थिकी को किया जाएगा मजबूत , वन धन योजना  में स्वयं सहायता समूहों को किया जाएगा शामिल

जिला के जनजातीय क्षेत्रों के वन उत्पादों के मूल्य संवर्धन हेतु भरमौर व पांगी  उपमंडल में विक्रय केंद्र खोले जाएंगे  | इन विक्रय केंद्रों में लघु वन उपज को जनजातीय क्षेत्रों के लोग  उचित मूल्यों के साथ बेच सकेंगे | 

उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने जिला स्तरीय  वन धन  योजना समिति की बैठक में  वन निगम व वन विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग के उपरांत जानकारी देते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के वनों में  प्राकृतिक तौर पर पैदा होने वाले वन उत्पादों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से विक्रय केंद्रों में उपलब्ध करवाया जाएगा  | 

इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए आवासीय आयुक्त पांगी व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर की निगरानी में वन विभाग व वन निगम के अधिकारी स्थानीय स्तर पर वन धन विकास कार्यक्रम के तहत 15 के करीब  स्वयं सहायता समूहों  का गठन कर लघु वन उपज (माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस)  को बेहतरीन बिजनेस प्रपोजल, पैकिंग, वैल्यू एडिशन, ब्रांडिंग  व  मार्केटिंग के लिए ट्राईबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग गवर्नमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (ट्राई फेड )द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा | इन उत्पादों को नई पहचान के साथ बेहतर  बाजार   व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जाएगी |

उपायुक्त ने बताया के  चंबा आकांक्षी जिला में शामिल  है लिहाजा  मिनिस्ट्री आफ ट्राईबल अफेयर्स द्वारा  इन क्षेत्रों के  वनो   में पाए जाने वाले उत्पाद जंगली शहद, गुच्छी, अखरोट, धूप, मीठी पतीश, काला जीरा, ठाँगी व अन्य वन  उत्पादों को भी शामिल कर वन उत्पाद आश्रित लोगों की आर्थिकी को मजबूती प्रदान करने के लिए    इस योजना को ट्राई फेड के माध्यम से संचालित कर रहा है जो इन लोगों के वन उत्पादों को बेहतरीन मूल्य उपलब्ध करवाकर इन लोगों की आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक  सिद्ध होगा  |


 उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने आवासीय आयुक्त पांगी व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर को इस कार्य योजना के  प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा  निर्देश भी जारी किये |

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago