Shimla: 50.7 percent increase in GST collection in July.
राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि जुलाई 2021 में राज्य में मासिक जीएसटी संग्रहण में 50.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस माह में एकत्रित जीएसटी 473.81 करोड़ रुपये है जो जीएसटी लागू होने के बाद अब तक का सबसे अधिक जीएसटी संग्रहण है। उन्होंने कहा कि जुलाई 2021 तक संचयी जीएसटी संग्रहण 1301.03 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में इस अवधि के दौरान राज्य में 705.26 करोड़ संग्रहण हुए थे।
प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में बेहतर जीएसटी संग्रहण व्यापारिक गतिविधियों, करदाताओं की बेहतर निगरानी के कारण रिटर्न फाइलिंग में सुधार तथा विभाग द्वारा अधिक प्रभावी प्रवर्तन गतिविधियों के कारण सम्भव हो पाया है।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…