शिमला : पिछले 27 दिन में सामने आए 3519 पाॅजिटिव मामले 2200 ने नहीं ली थी वैक्सीन.

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि कोविड-19 टीकाकरण करवाकर ही कोरोना महामारी से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले 27 दिन के (5 जुलाई से एक अगस्त, 2021) विभिन्न कोविड पाॅजिटिव मामलों पर किए गए एक अध्ययन में सामने आया है कि जिन लोगों का कोविड-19 टीकाकरण हुआ है वे कम संख्या में और जिन लोगों ने अपना टीकाकरण नहीं करवाया है, वे ज्यादा संख्या में संक्रमित हो रहे हैं।


उन्होंने कहा कि 5 जुलाई से एक अगस्त, 2021 तक राज्य में कुल 3519 लोग कोविड पाॅजिटिव पाए गए, जिनमें से 2200 लोगों का कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कोविड पाॅजिटिव पाए गए लोगों में 849 लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली खुराक और 378 लोगों ने वैक्सीन की दोनों खुराकें ली थीं। उन्होंने कहा कि 92 लोग ऐसे पाॅजिटिव पाए गए हैं, जिनके बारे में वैक्सिनेशन संबंधी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

प्रवक्ता ने कहा कि इसी अवधि के दौरान जिला बिलासपुर में कुल 219 पाॅजिटिव पाए गए, जिनमें 86 लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था जबकि 71 लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक व 46 लोगों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक, जिला चंबा में कुल 817 लोग पाॅजिटिव पाए गए, जिनमें 560 लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था जबकि 188 लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक व 59 लोगों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक, हमीरपुर में कुल 163 लोग पाॅजिटिव पाए गए, जिनमें 70 लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था जबकि 50 लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक व 35 लोगों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक ली थी।


जिला कांगड़ा में कुल 471 लोग पाॅजिटिव पाए गए, जिनमें 329 लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था जबकि 101 लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक व 36 लोगों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक, किन्नौर में कुल 50 लोग पाॅजिटिव पाए गए, जिनमें 16 लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था जबकि 23 लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक व 8 लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक लगी थी।

उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू में कुल 204 लोग पाॅजिटिव पाए गए, जिनमें 137 लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था जबकि 49 लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक व 18 लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक लगी थी। लाहौल स्पीति में कुल 37 लोग पाॅजिटिव पाए गए जिनमें 27 लोगों ने कोविड वैक्सीन नहीं लगवाई थी जबकि 2 लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक व 3 लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक लगी थी।
जिला मंडी में कुल 759 लोग पाॅजिटिव पाए गए, जिनमें 470 लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था जबकि 197 लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक व 92 लोगों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक, शिमला में कुल 459 लोग पाॅजिटिव पाए गए, जिनमें 348 लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था जबकि 61 लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक व 46 लोगों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक, सिरमौर में कुल 30 लोग पाॅजिटिव पाए गए, जिनमें 18 लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था जबकि 10 लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक, सोलन में कुल 188 लोग पाॅजिटिव पाए गए, जिनमें 95 लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था जबकि 62 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक व 15 लोगों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक और जिला ऊना में कुल 122 लोग पाॅजिटिव पाए गए, जिनमें 44 लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था जबकि 35 लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक व 20 लोगों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक ली थी।


उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी का प्रभाव कम हुआ है लेकिन यह वैश्विक महामारी समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाव के दृष्टिगत कोविड अनुरूप व्यवहार जैसे परस्पर दूरी बनाए रखना, साबुन-पानी से हाथ धोना या सैनिटाईजर से हाथ साफ करना और मास्क का उपयोग करना आदि नियमों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

 

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

5 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

6 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago