चंबा : ग्राम सभा में सक्रिय भागीदारी से ही सुनिश्चित होगा ग्रामीण विकास : नीलम

ग्रामसभा की बैठक में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ही पंचायत राज व्यवस्था को सुदृढ़ एवं ग्रामीण विकास को गति प्रदान कर सकती है। इसलिए ग्रामसभा की बैठक में सभी ग्रामीणों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। यह केवल उनका अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। यह बात जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने मंगलवार को ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।


उन्होंने कहा कि बीते तीन दिनों से उन्होंने सात पंचायतों में पहुंचकर ग्राम सभाओं में भाग लिया है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि एक भी पंचायत में ग्राम सभा का कोरम पूरा नहीं हुआ है। लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक ही नहीं है। न ही उन्हें ग्राम सभा के महत्व की जानकारी है। 


नीलम ने कहा कि अब लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान आरंभ किया जाएगा। सहभागिता हम सबकी अभियान के अंतर्गत गठित की गई युवा टीम अब ग्राम सभा के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न विभागों द्वारा आरंभ की गई जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता है। इसलिए लोगों को जागरूक करने में जन प्रतिनिधि भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। 


नीलम ने कहा कि ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं को भी जाना है, जिनका त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। नीलम ने कहा कि विशेषकर महिलाओं को भी अत्याचारों के खिलाफ संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 

इस दौरान एसडीएम नवीन तंवर, जिला पंचायत अधिकारी महेश चंद ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago