????????????????????????????????????
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला का दौरा किया। उन्होंने परिसर का अवलोकन किया और इस दुर्लभ विरासत भवन की सराहना की। यह भवन शिमला के प्राचीन गौरव की याद दिलाता है।
राज्यपाल ने कहा कि भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान अतीत, वर्तमान और भविष्य का समावेश है, जो देश में उच्च अध्ययन के सर्वश्रेष्ठ केंद्र के रूप में स्थापित है। डॉ. राधाकृष्णन की दूरदर्शिता से वायस रीगल लॉज को भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में परिवर्तित करने के फलस्वरूप यह संस्थान शोध कार्य में भारत को लाभान्वित कर रहा है।
इससे पूर्व, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के निदेशक मकरन्द आर परांजपेे ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें इस भव्य एतिहासिक इमारत बारे अवगत करवाया।
इस अवसर पर राज्यपाल के परिवारजन भी उनके साथ थे।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…