किन्नौर जिला में पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए कुल 1294 नामांकन पत्र दाखिल हुए

किन्नौर जिला में पंचायती राज संस्थाओं के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के पदों के लिए कुल 1294 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, जिनमें 669 पुरूष व 625 महिलाएं शामिल हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत हेमराज बैरवा ने आज यहां बताया की किन्नौर जिले मे जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए कुल 38 नामांकन पत्र दाखिल किये गए हैं। जिला परिषद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में 22 पुरूष व 16 महिलांए शामिल हैं।
पंचायत समिति सदस्यों के लिए 137 नामांकन भरे गए हैं जिनमें 65 पुरूष व 72 महिलाएं शामिल हैं। प्रधान पद के लिए 233 नामांकन पत्र दाखिल किये गए, जिनमें 126 पुरूष व 107 महिलाएं शामिल हैं। उपप्रधान पद के लिए 257 नामांकन पत्र दाखिल किये गए हैं, जिनमें 242 पुरूष व 15 महिलाएं शामिल हैं। जिले में वार्ड सदस्यों के लिए कुल 629 नामांकन दाखिल किये गए हैं जिनमें 214 पुरूष व 415 महिलाएं शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया की कल्पा विकास खंड से जिला परिषद के लिए 15 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें 7 पुरूष व 8 महिलांए शामिल हैं। पूह विकास खंड में 9 नामांकन  दाखिल  किए गए हैं जिनमें 4 पुरूष व 5 महिलाएं तथा निचार विकास खंड से 14 नामांकन पत्र दाखिल किये गए हैं जिनमें 11 पुरूष व 3 महिलाएं शामिल हैं।
उन्होंने बताया की कल्पा पंचायत समिति के लिए कुल 43 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं, जिनमें 22 पुरूष व 21 महिलाएं शामिल हैं, पूह पंचायत समिति के लिए 35 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, जिनमें 15 पुरूष व 20 महिलाएं शामिल हैं तथा निचार पंचायत समिति के लिए 59 नामांकन पत्र दाखिल किये गए हैं, जिनमें 28 पुरूष व 31 महिलाएं शामिल हैं।
उपायुक्त ने कहा की जिले में 73 प्रधान पदों के लिए कुल 233 नामांकन पत्र दाखिल किये गए हैं। कल्पा विकास खंड से प्रधान पद के लिए 81 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, जिनमें 42 पुरूष व 39 महिलाएं शामिल हैं, पूह विकास खंड में 61 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, जिनमें 36 पुरूष व 25 महिलाएं शामिल हैं तथा निचार विकास खंड में 91 नामांकन पत्र दाखिल किये गए हैं जिनमें 48 पुरूष व 43 महिलाएं शामिल हैं।
उपायुक्त ने बताया की उप प्रधान पद के लिए कल्पा विकास खंड में 97 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, जिनमें 86 पुरूष व 11 महिलाएं शामिल हैं, पूह विकास खंड में 64 नामांकन जिनमें 63 पुरूष व 1 महिला शामिल हैं, तथा निचार विकास खंड में 96 नामांकन दाखिल हुए हैं, जिनमें 93 पुरूष व 3 महिलाएं शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में वार्ड सदस्यों के लिए कुल 629 नामांकन दाखिल किए गए हैं, जिनमें कल्पा विकास खण्ड के तहत 212 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, जिनमें 72 पुरूष व 140 महिलाएं शामिल हैं, पूह विकास खण्ड के तहत 182 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, जिनमें 63 पुरूष व 119 महिलाएं शामिल हैं तथा निचार विकास खण्ड के तहत 235 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, जिनमें 79 पुरूष व 156 महिलाएं शामिल हैं।
उपायुक्त ने कहा कि प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के लिए जिले की 20 ग्राम पंचायतों में केवल एक-एक नामांकन पत्र ही दाखिल हुआ है जिनमें कल्पा विकास खण्ड के तहत ग्राम पंचायत रकच्छम, छितकुल व रोघी, निचार विकास खण्ड के तहत ग्राम पंचायत क्राबा, यंगप्पा-1, यंगप्पा-2 व यूला तथा पूह विकास खण्ड के तहत सुमरा, शलखर, चांगो, नाको, हांगो, चूलिंग, लियो, डूबलिंग, ज्ञाबुंग, मुंरग, ठंगी, अकप्पा व रिस्पा ग्राम पंचायत शामिल हैं।  
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 4 जनवरी 2021 को  नामंकन पत्रों की जांच की जायेगी। 6 जनवरी को प्रातः 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र वापिस लिये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्ति के तुरंत बाद यानि 3  बजे विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की सूचि सूचना पट्ट पर लगा दी जाएगी तथा उन्हें चुनाव चिन्हों भी आबंटित कर दिए जाएंगे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

22 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago