शिमला: राज्यपाल ने बागवानी विश्वविद्यालय की किसान हैंडबुक और केलेंडर जारी किया

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज डाॅ. यशवंत सिंह परमार बागवानी और औद्योगिकी विश्वविद्यालय, नौणी की किसान हैंडबुक और केलेंडर जारी किया।
मुख्य सचिव अनिल खाची भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में बागवानी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राज्य ने देश भर में बागवानी और कृषि क्षेत्र में एक अलग स्थान हासिल किया है और यहां उत्पादित उच्च गुणवत्ता वाले फल, सब्जियों और अन्य कृषि उत्पादों की बाजार में काफी मांग है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय राज्य के मेहनती किसानों को जाता है जिन्होंने वैज्ञानिक सलाह अपनाकर अपने उत्पादन और गुणवत्ता को बढ़ाया है।
 इससे पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर परविंदर कौशल ने नववर्ष के अवसर पर राज्यपाल को शुभकामनाएं दीं और किसान हैंडबुक और केलेंडर जारी करने के लिए आभार व्यक्त किया।
 राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago