Shimla: Governor condoled the landslide incident in Kinnaur.
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज जिला किन्नौर के न्यूगलसेरी के निकट हुई भारी भू-स्खलन की घटना पर शोक व्यक्त किया है, जिसमें कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका है।
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार मलबे में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है तथा सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और भारतीय-तिब्बत सीमा बल की टीमें घटना स्थल पर बचाव अभियान चला रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी।
राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि मलबे में फंसे हुए सभी लोगों को शीघ्र सुरक्षित निकाल दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…
वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…
मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल…
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…