Categories: Blog

शिमला : सरकार जनता के हित में कार्य करे-सुरेश भारद्वाज,

 सरकार जनता के हित में कार्य करे, इस दृष्टि से जनमंच कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसके माध्यम से प्रभावी रूप से कार्य कर समस्याओं व मांगों की पूर्ति की जा रही है ।  यह बात शहरी, विकास, आवास, नगर नियोजन, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज जुबल-नावर-कोटखाई विधासभा क्षेत्र के कलबोग में आयोजित जनमंच कार्यक्रम की अद्यक्षता करते हुए कही । 

उन्होंने कहा कि  ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपना घरेलू  कार्य छोड़कर  विभिन्न दस्तावेजों को बनाने के लिए कार्यालयों के चक्कर काटते रहते थे जिस कारण ग्रामीणों का बहुत सा समय ऐसे दस्तावेजों को बनाने में लग जाता था,  ऐसे कार्यों के लिए जनमंच कार्यक्रम 
काफी सार्थक सिद्ध हुआ है । उन्होंने कहा कि सरकार  का महत्वकांक्षी कार्यक्रम जनमंच लोगों की व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओ के तुरंत निपटारे के लिए महत्वपूर्ण है  इसलिए केंद्र सरकार ने भी प्रदेश सरकार के जनमंच कार्यक्रम की सराहना की है । 

 उन्होंने कहा कि जुबल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा ने बागवानों के हितों को मध्यनजर रखते हुए  अनेकों ऐसे विकास कार्य करवाए है जिससे इस क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है । 
उन्होंने कहा कि सेब सीजन के दौरान सड़कों को सही सिथति में रखने के लिए विभाग मुस्तेदी से कार्य करे इस सम्बंध में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी । 

 उन्होंने कहा कि आज के जनमंच कार्यक्रम   कलबोग पंचायत सहित 11 पंचायत क्षेत्र के लोगों की समस्याओं व मांगों का मोके पर ही निपटारे के लिए आयोजित किया गया है जिसके तहत ऑनलाइन 76 समस्याओं  के आवेदन प्राप्त हुए जिनमेसे 73 समस्याओं का मोके पर निपटारा किया गया । 

 लोक निर्माण विभाग से सम्बंधित  18 समस्याएं प्राप्त हुई जिसमें से 17 समस्याओं का मोके पर निपटारा किया गया जबकि एक समस्या को शीघ्र कार्यवाही हेतु विभाग को भेजी गई । इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग से सम्बंधित 27 समस्याएं, परिवहन विभाग की 2 , जल शक्ति विभाग की 26, वन विभाग की 2 तथा ग्रामीण विभाग से सम्बंधित एक समस्या प्राप्त हुई जिनका निपटारा मौके पर ही किया गया । इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान 61 अन्य आवेदन व  कुछ मांगे भी प्राप्त हुई है जिन्हें त्वरित कार्यवाही हेतु सम्बन्धित विभागों को भेजा गया है ।

  कार्यक्रम में कलबोग वन वृत से सम्बंधित स्थानीय लोगों द्वारा उठाई गई शिकायत पर मंत्री ने वन मण्डलाधिकारी को निर्देश दिए कि वे इस मामले की जांचकर कृत कार्यवाही की रिपोर्ट मंत्री कार्यालय को भी भेजना सुनिश्चित करे ।  लोगों द्वारा उठाई गई मांग पर मंत्री ने शिमला से क्यारवी बस सेवा शुरू करने के क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन को निर्देश दिए । जनमंच में कोफरबाग गावँ तक सड़क निर्माण की भी मांग उठी ।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से 78 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और आवश्यकतानुसार 30 मरीजों के टैस्ट करने के उपरांत दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गई । जबकि 43 व्यक्तियों का कोविड वेक्सीन टीकाकरण  किया गया । इसके अतिरिक्त राजस्व से सम्बंधित 07विभिन्न प्रमाण पत्र,  06 इंतकाल भी मौके पर  बनाए गए । 

जनमंच कार्यक्रम से पूर्व सुरेश भारद्वाज ने कलबोग स्कूल के नजदीक चिनार का पौधा भी रोपित किया तथा वर्तमान सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा जनमानस की जागरूकता के लिए स्थापित किए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का शुभारम्भ  व अवलोकन करने के उपरांत सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में रखे गए विभिन्न खाद्य व्यंजनों का मुख्यातिथि द्वारा केक काट कर अवलोकन किया गया और गर्भवती महिला शीला डोगरा की गोद भराई का आशीर्वाद व कलबोग की नन्ही बच्ची वेदिका का अन्नप्राशन भी किया गया । 

इस अवसर पर भाजपा  प्रदेश आई टी सेल संयोजक चेतन बरागटा, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा संजीव चौहान,  जिला परिषद सदस्य कलबोग अनिल कालटा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, अतिरिक्त उपायुक्त किरण बढ़ाना, एएसपी सुशील कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेखा चोपड़ा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ  पवन जयरथ, जिला कार्यक्रम अधिकारी वन्दना चौहान, जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति पूर्ण चंद, विद्युत, लोनिवि तथा जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंताओं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कलबोग पंचायत प्रधान शीला डोगरा तथा आसपास की पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि व भारी संख्या में पंचायत क्षेत्र के लोग उपस्थित थे ।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

19 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago