Categories: Blog

सिरमौर : वैक्सीन की दूसरी डोज लगाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य -सहजल,

प्रदेश में 30 नवम्बर तक सभी पात्र लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है, ताकि कोराना महामारी को फैलने से रोका जा सके। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने आज सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटी पधोग की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भडोली में आयोजित जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी से देश के साथ प्रदेश का विकास भी प्रभावित हुआ है, लेकिन उसके बावजूद भी  प्रदेश सरकार ने बेहतरीन तरीके से कार्य किया है, जिसके फलस्वरूप प्रदेश में कोविड वैक्सीन के प्रथम डोज को शत-प्रतिशत पात्र लोगों को लगाने में सफलता हासिल की है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने में अब तक 20 जनमंच कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। जनमंच प्रदेश सरकार का एक अनुठा प्रयास है, जिसमें आम आदमी की सहभागिता सुनिश्चित की गई है, जिसका सीधा लाभ आम-जन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनमंच मंे लोगों को अपनी समस्याओं को रखने का मौका मिलता है और मौके पर उनकी समस्याओं का निवारण किया जाता है। इसके अलावा सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जाती है।


tatkal samachar Sirmaur: State government’s goal to apply second dose of vaccine – Sahjal,

जनमंच जनता और सरकार के बीच सीधे संवाद का बेहतरीन माध्यम है, जिसके अंतर्गत लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर ही निपटान किया जाता है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों को पारम्परिक खेती के साथ आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। प्रदेश सरकार ने अब तक हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के अन्तर्गत 3 लाख लोगों को निःशुल्क गैस कनेक्शन मुहैया कराकर प्रदेश को धुआंमुक्त रसोई घोषित किया है। इसके अतिरिक्त 3 लाख 90 हजार लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन उपलब्ध कराई गई है और हिमकेयर योजना के अन्तर्गत 5 लाख लोगों को   स्वास्थ्य लाभ दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकासात्मक योजनांए चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री कृषि योजना के अन्तर्गत हर खेत को सिंचाई जल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।  
इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबधित कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुई,  जिनमें से अधिकतर मामलों का मौके पर ही निपटान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए संबधित विभागों के अधिकारियों निर्देश दिए गए।
जनमंच कार्यक्रम आरंभ होने से पहले स्वास्थ्य मंत्री ने स्कूल परिसर में एक बूटा बेटी के नाम योजना के अन्तर्गत देवदार का पौधा रोपित किया और  कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया।


स्वास्थ्य मंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को उपहार भेंट किए और बेटी है अनमोल योजना के अतंर्गत 12 नवजात बालिकाओं के परिजनों को 12-12 हजार रूपये की एफडीआर भेंट की, जिसमें रूग देवठी मझगांव की प्रीतिका, कालाबाग की शिवांगी बनोल्टा, रूग देवठी मझगांव की दीक्षिता, काटू देवठी मझगांव की रिधिमा, बगड़ पनोटी  की समायरा, पाब की आशना, कोटी पधोग की अनवी, स्थ्यारला की वृतिका व हिमांशिका, कुढूलवना की अर्पिता, पैन कुफ्फर की मानुषी, ठंडीधार की ज्योति को योजना के अन्तर्गत लाभ दिया गया।

tatkal samachar Sirmaur: State government’s goal to apply second dose of vaccine – Sahjal,

इसके अतिरिक्त विधवा पुर्नविवाह के अन्तर्गत अनीता को 50 हजार की एफडीआर दी गई। उन्होंने हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के अन्तर्गत 200 पात्र महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए।
इससे पहले विधायक पच्छाद रीना कश्यप ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया तथा प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं विशेषकर जनमंच जैसे आयोजन जैसे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के लिए करोड़ों रूपये की अनेक परियोजनाऐं स्वीकृत की गई है जिनका कार्य प्रगति पर है और इनका लाभ आम जन को मिल रहा है ।

 जनमंच कार्यक्रम के दौरान राजस्व विभाग द्वारा 75 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जारी किये गए और हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा मौके पर 160 ग्रीन कार्ड, 8 स्मार्ट कार्ड और 11 सम्मान कार्ड वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग ने 20 लोगों को कोविड वैक्सीन डोज लगाया और 60 रोगियों की स्वाथ्य जांच की व आर्युवैदिक विभाग द्वारा 205 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच तथा निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई।

 इस मौके पर विधायक पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र रीना कश्यप, अध्यक्ष कृषि विपणन राई बलदेव भण्डारी, उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौत्तम, पुलिस अधीक्षक सिरमौर जोमापति जम्वाल, अध्यक्ष बीडीसी पच्छाद सुरेन्द्र नेहरू, पूर्व अध्यक्ष राज्य सहकारी बैंक चन्द्र मोहन ठाकुर, उप-मंडलाधिकारी (ना.) राजगढ सुरेन्द्र मोहन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

5 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

6 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago