Categories: Blog

किन्नौर : जिला के विभिन्न थोक, गोदाम एवं उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण- राजिंद्र गर्ग,

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने गत सांय किन्नौर जिला के विभिन्न थोक, गोदाम एवं उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न वस्तुओं की गुणवत्ता को भी जांचा तथा जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली व अन्य योजनाओं के तहत कार्ड धारक उपभोक्ताओं को दी जा रही वस्तुओं पर संतोष व्यक्त किया।


राजिंद्र गर्ग ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग किन्नौर को निर्देश दिए कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत खाद्यानों का वितरण निर्धारित गुणवत्ता व मापदण्डों के अनुसार करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने विभाग को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को प्रदान की जाने वाली वस्तुओं को समय पर एक साथ उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।


खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने इसके उपरान्त गत सांय विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग को निर्देश दिए कि खाद्यानों, एल.पी.जी सिलैण्डरों की आपूर्ति नियमित रूप से सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने थोक गोदाम, उचित मूल्य की दुकानों व गैस एजेंसियों के नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
उन्होंने विभाग के अ

धिकारियों को खाद्यानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित तौर पर सैंपल लेने के भी निर्देश दिए।
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले आदित्य बिंद्रा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। उन्होंने बताया कि जिले में 65 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि एक देश एक राशन कार्ड के अंतर्गत एक माह के भीतर 45 प्रवासी व्यक्तियों को खाद्यान वितरण सुनिश्चित बनाया गया है।
बैठक में विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

1 day ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago