Shimla: Submitted a memorandum to the Governor demanding a judicial inquiry into the murderous attack on a Dalit couple in the district.
कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कुल्लू जिला में दलित दम्पति पर हुए जानलेवा हमले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर राज्यपाल को एक ज्ञापन दिया।कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में हो रहे दलितों पर हमलें व अत्यचारों की विस्तृत जानकारी देते हुए इस पर पार्टी की चिंता जताई।उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलित समाज अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है,इसलिए उन्हें पूरी सुरक्षा दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए जो प्रदेश में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहें हो।राज्यपाल ने कांग्रेस अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वह इस मामलें की पूरी रिपोर्ट लेंगे व जल्द जांच करवाने को कहेंगे।
उन्होंने कहा कि समाज में अशांति फैलाने वालों या कानून व्यवस्था तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के लिए भी वह सरकार से कहेंगे।कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के अतिरिक्त विधायक जगत सिंह नेगी,नन्द लाल,गंगू राम मुसाफिर,डॉ.बीरू राम किशोर के अतिरिक्त जिला शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा व शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,हरिकृष्ण हिमराल व बलदेब ठाकुर,किरण धान्टा साथ थी।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…