सोलन : वयोवृद्धों ने पौधरोपण कर किया प्रकृति संरक्षण का आह्वान,

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में कार्यान्वित किए जा रहे सेवा सप्ताह के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस आयोजित किया गया। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने आज यहां दी।
जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर जिला के विभिन्न स्थानों पर वयोवृद्धों ने पौधरोपण कर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का बेहतरीन संदेश प्रदान किया। बुजुर्गों ने पौध रोपण को जहां प्रकृति के संरक्षण के लिए आवश्यक बताया वहीं पेड़-पौधों की शिशुओं की भान्ति देखभाल करने का भी आह्वान किया।

tatkalsamacharSolan: Veterans made a call for nature conservation by planting saplings


इस अवसर जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तहसील कल्याण अधिकारियां द्वारा वयोवृद्ध नागरिकों को सम्मानित किया गया तथा उनसे पौधरोपण करवाया।
गिरधारी लाल शर्मा ने कहा कि कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत घनागुघाट के 105 वर्षीय बुजुर्ग संत राम तथा 90 वर्षीय रामदेई ने देवदार का पौधा रोपित किया तथा युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़-पौधे आवश्यक है तथा हम सभी को पौधरोपण का संकल्प लेना चाहिए। इसी विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चम्यावल में 94 वर्षीय राम कृष्ण ने पौधा रोपित कर प्रकृति को सहेजने का संदेश दिया।

tatkal samachar Solan: Veterans made a call for nature conservation by planting saplings


धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कृष्ण्गढ़ में वरिष्ठ नागरिक केडी शर्मा तथा धर्मपुर के 84 वर्षीय बुजुर्ग बृजेश गुप्ता ने पौधरोपण किया। ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के 91 वर्षीय शिव सिंह चौहान तथा उनकी धर्मपत्नी नरेन्द्रा चौहान ने भी पौधरोपण किया। कण्डाघाट विकास खण्ड की साधुपल निवासी 94 वर्षीय पुष्पा देवी ने भी पौध रोपण कर युवाओं को वृक्षारोपण का संदेश दिया।


जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि वृद्धजन समाज की धरोहर हैं और हमें उनके द्वारा स्थापित किए गए मूल्यों और परम्पराओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। उन्हांने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान हम सभी का कर्तव्य हैं तथा हमें इसके लिए युवा पीढ़ी को भी जागरूक करना चाहिए।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago