बिलासपुर : हर नागरिक को पौष्टिक आहार के महत्व को समझना जरूरी-सुभाष ठाकुर,

सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने ग्राम पंचायत हरलोग के प्रागंण में पोषण माह व मुख्यमंत्री सेवा संकल्प सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बताया कि विकसित देश के लिए बच्चों का तथा विशेष कर महिलाओं का स्वस्थ होना आवश्यक है।
उन्होने बताया कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भोजन को सही तरीके से पकाने व खाने के बारे में जागरूक होना आवश्यक है।

हर नागरिक को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आहार में विविधता और पौष्टिकता को बढ़ाने के लिए बाजारा, दालें, बारह मासी और मौसमी व स्थानीय सब्जियों, फलों आदि का उपयोग करना बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर विधायक ने कार्यक्रम में आई गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें आर्शीवाद दिया।  
उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को भारत से पूरे विश्व में ढाई करोड़ वैक्सिनेशन एक दिन में लगाई गई है जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश ने कोविड वैक्सिन की पहली डोज में शतप्रतिशत वैक्सिन लगाकर देशभर में पहला स्थान पाया है।

Tatkal Samachar Bilaspur: It is important for every citizen to understand the importance of nutritious diet – Subhash Thakur

उन्होंने वैक्सिनेशन कार्य में सहयोग के लिए स्वास्थ्य विभाग के स्टाॅफ, डाॅक्टर, पैरा मेडिकल की प्रशंसा की।
उन्होंने हरलोग गांव में पानी की किल्लत को लेकर बताया कि 66 करोड़ रुपये की लागत से कोल डैम से स्कीम से पानी उठाया गया है जिससे हर घर को पानी उपलब्ध हुआ है। उन्होंने बताया कि सदर चुनाव क्षेत्र में प्रत्येक घर को नल योजना से जोड़ने के लिए 14 करोड़ रुपये खर्च किए गए है। पेयजल की सुचारू सुविधा के लिए 66 करोड़ रुपये की लागत से बनी पेयजल कोल डैम की स्कीम बन कर तैयार हो चुकी है तथा मैहरी काथला की पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए 20 करोड़ रुपये की लागत से गोविंद सागर झील स्कीम बनाई गई है जिसका लाभ 16 पंचायतों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि लगभग 10 पंचायतों को 11 करोड़ रुपये की लागत से कोल डैम स्कीम बनाई गई है। इन स्कीमो से लगभग 1 लाख लोग लाभान्वित होंगे। इन स्कीमों का उद्घाटन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 23 सितम्बर को करेंगे।

 
उन्होंने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ रूपये की लागत से सड़क निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मैहरी काथला से बनोहा सड़क पर 9.5 करोड़ रुपये, मोरसिंघी सड़क पर 11.5 करोड़ रुपये, तलवाड़ा सड़क पर 12 करोड़ रुपये, कुहमझवाड़ सड़क पर 6.5 करोड़ रुपये, हवाण सड़क पर 13.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए है तथा बंदला की सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर तैयार की गई है।
उन्होंने बताया कि जिला में पर्यटन तथा खेल के क्षेत्र को विकसित करने की सम्भावनाएं खोजी जा रही है ताकि युवाओं को इस क्षेत्र में रोजगार की सुविधा मिल सके।

Tatkal Samachar Bilaspur: It is important for every citizen to understand the importance of nutritious diet – Subhash Thakur


इस अवसर पर उन्होंने ‘बेटी के अनमोल योजना’ के तहत लाभार्थी बेटियों को 12-12 हजार रुपये की एफडीआर प्रदान की।
इस मौक पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और ज्यादातर का मौके पर निपटारा कर दिया तथा शेष को सम्बन्धित विभागों को शीघ्र समाधान हेतु सौंपा गया।


इस अवसर पर जिला महामंत्री आशीश ढिल्लों, मण्डलाध्यक्ष हंस राज ठाकुर, मण्डी महामंत्री पवन ठाकुर, महिला मोर्चा सह सचिव प्रोमिला, जिला भाजपा सचिव जगदीश चंदेल, बीडीसी उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य बिमला देवी, बीडीसी सदस्य संतोष, एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, प्रधान नरोतम, कूहमझवाड प्रधान रेखा देवी उपस्थित रहे।  

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago