Treding News

Mandi News: ऐसा लगता है कि यह संदेश हिंदी में हैमंडी के शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक परेड में देश-विदेश से 33 सांस्कृतिक दल शामिल होंगे, अतिरिक्त उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की

मंडी के विख्यात अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही कल्चरल परेड की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक आज यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम उप-समिति के संयोजक एवं अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 20 फरवरी, 2026 को सायंकाल अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व स्थानीय लोक दलों से सुसज्जित भव्य कल्चरल परेड का आयोजन मंडी शहर में किया जाएगा। उपायुक्त कार्यालय परिसर से आरंभ होकर यह कल्चरल परेड सेरी मंच से होते हुए इंदिरा मार्केट परिसर का परिभ्रमण करेगी। उन्होंने बताया कि इस सांस्कृतिक परेड में भाग लेने के लिए 33 दलों को आमंत्रित किया गया है। इनमें 13 अंतरराष्ट्रीय और 6 भारत के विभिन्न राज्यों के दल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दलों में संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, फ्रांस, तजाकिस्तान, अर्जेंटीना, जिम्बाब्वे, तंजानिया, नाइजीरिया, घाना, बोलीविया, नेपाल, भूटान, श्रीलंका से सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन दलों के शामिल होने से शिवरात्रि महोत्सव का अंतरराष्ट्रीय स्वरूप और निखर कर सामने आ सकेगा और लोगों को भी विश्व के विभिन्न देशों की संस्कृति से रू-ब-रू होने का अवसर मिल सकेगा।

गुरसिमर सिंह ने बताया कि भारत के विभिन्न राज्यों से भी सांस्कृतिक दल इस परेड में शामिल होने के लिए बुलाए गए हैं। इनमें राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, पंजाब, आसाम और मणिपुर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भी सांस्कृतिक दल परेड में शामिल होंगे, जिनमें शिमला, हमीरपुर, लाहौल-स्पिति, कुल्लू, चंबा और किन्नौर से दल भाग लेंगे। मंडी जिला के पांच सांस्कृतिक दल इस भव्य परेड की शोभा बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गतका दल, गृहरक्षक बैंड, विभिन्न विषयों पर आधारित झांकियों सहित कुछ अन्य प्रतिभागी भी कल्चरल परेड में सहभागिता जताएंगे।

उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए इस भव्य परेड को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (एनजेडसीसी) से समन्वय स्थापित करते हुए सांस्कृतिक दलों के आगमन, परिवहन, ठहराव सहित उन्हें अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने को भी कहा। परेड के दौरान परिभ्रमण पथ की साज-सज्जा के लिए भी उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में उपमंडलाधिकारी (ना.) रुपिंदर कौर, सहायक आयुक्त (मंडलायुक्त) सुनयना शर्मा, भारतीय प्रशासनिक सेवा की परिवीक्षाधीन अधिकारी डॉ. मनु वर्मा, जिला भाषा संस्कृति अधिकारी रेवती सैनी, जिला विकास अधिकारी गोपीचंद पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

3 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

1 week ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

1 week ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago