Shimla : कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिमाचल काँग्रेस मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने पुरानी पेंशन योजना OPS को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया।

अलका लांबा ने कहा की हिमाचल मे OPS लागू करने का फैसला काँग्रेस सरकार बनते ही पहली कैबिनेट मे लिया जायेगा। यह कांग्रेस घोषणापत्र मे दी गई गारंटी है। 

अलका लांबा ने भाजपा और खासकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा की योगी जी के प्रदेश मे जगह जगह जैसे मेरठ, बागपत, अयोध्या और कई जिलो मे कर्मचारी संघ OPS बहाली को लेकर धरना, प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे है। https://www.tatkalsamachar.com/chamba-dc-rana/ भाजपा शासित राज्यो मे OPS लागू ना करने को लेकर भारी असंतोष है लेकिन भाजपा इन सब से परे अपने अहंकार की वजह से इस माँग को अनदेखा कर रही है। भाजपा शायद यह भूल गई है की जिस जनता ने विश्वास कर उसे सत्ता मे बिठाया है उसी जनता से विश्वासघात करने पर जनता उसे सिंहसन से बेदखल कर देगी। मुख्यमंत्री योगी को उत्तर प्रदेश मे ध्यान देना चाहिए और वहाँ की समस्याओं को दूर करना चाहिए ना की हिमाचल मे आकर यहां की भोली भाली जनता को झूठे वादे और जुमले देने चाहिए। 

अलका लांबा ने कहा की OPS कांग्रेस की गारंटी है। सरकार बनते ही पहली कैबिनेट मे OPS लागू करने का निर्णय लिया जायेगा और राजस्थान, छत्तीसगढ़ मे जहा काँग्रेस की सरकार है वहा यह हमने कर दिखाया है। इसलिए भाजपा के झूठे प्रचार से सावधान होकर आनेवाली 12 तारीख को OPS योजना लागू करने के लिए भारी संख्या मे जनता काँग्रेस को आशीर्वाद देगी ऐसा मुझे विश्वास है।

ReplyForward
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago