Chamba : जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा ने रवाना किया लोकतंत्र उत्सव वाहन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा डीसी राणा ने जिला में मतदाता जागरूकता के लिए बचत भवन के परिसर से ‘लोकतंत्र उत्सव वाहन’ को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में इस प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को 12 नवंबर को मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने सभी मतदाताओं से आह्वान भी किया है कि मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने मतदान के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-congress-jai-ram-thakur/ चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा भी प्रदान की गई। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर सभी मतदाताओं की सुविधा के प्रबंध किए गए हैं। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगों की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रों में रैंप, दिव्यांग सुलभ शौचालय, पेयजल व उचित प्रकाश व्यवस्था रहेगी।

इस अवसर पर एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी चंबा अरुण शर्मा,भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशनर अधिकारी इशांत जसवाल , तहसीलदार निर्वाचन प्रताप सिंह, निर्वाचन कानूनगो सुनील सहित गणमान्य मौजूद रहे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago