Shimla : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि 8 दिसम्बर के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी

आज आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमंड में पार्टी प्रत्याशी बंसी लाल के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही विकास की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि भाजपा क्षेत्रवाद की राजनीति कर लोगों को बांटने का प्रयास करती रही है। https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-badsar/ उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी भाजपा की नीतियों व निर्णयों का ही परिणाम है। 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के विकास को चार चांद लगाए थे,पर वर्तमान भाजपा सरकार ने इस विकास को अपना ग्रहण लगा दिया है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने प्रदेश में उन्ही योजनाओं के फीते काटे जो पूर्व कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में शुरू किए थे।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश 74 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गया है। भाजपा का डबल इंजन का दावा पूरी तरह फेल रहा। केंद्र की ओर से प्रदेश को ऐसी कोई भी सौगात नही मिली जिससे प्रदेश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पटरी पर लोटती।

प्रतिभा सिंह ने लोगों का आह्वान किया कि वह कांग्रेस की मजबूती के लिये इस क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाये जिससे इस क्षेत्र में विकास की गति को बहाल किया जा सकें।

बाद में प्रतिभा सिंह ने रामपुर  विधानसभा चुनाव क्षेत्र के नरेण में पार्टी प्रत्याशी नंदलाल के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए लोगों को भाजपा की जुमलेबाजी से सचेत किया।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं  व लोगों से चुनाव के अंतिम समय में भाजपा के धनबल  व आदर्श आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन पर भाजपा पर कड़ी नज़र रखने को कहा। उन्होंने कहा कि अब चुनाव के दो दिन शेष रह गए है इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक एक वोट की कीमत होती है और एक वोट से सरकार बनती भी है और एक से महरूम भी हो जाती है। उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से जिसे जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे उन्हें पूरी निष्ठा से पूरा करने का आह्वान किया।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago