Walkathon organized in Una under voter awareness campaign
जिला ऊना में युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतू स्वीप के अंतर्गत वाॅकथान का आयोजन किया गया। वाॅकथान एमसी पार्क से होते हुए उपायुक्त आवास-बस्सी गली-मेन बाजार से तहसील बाजार के उपरांत मेन बाजार में समपन्न हुई। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-congress-3/ इस वाॅकथाॅन मंे लगभग 150 युवा मतदाता ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जिला ऊना के सभी मतदाता शत-प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वीप के तहत जिला में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला के सभी मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए वाॅकथाॅन का आयोजन किया गया ताकि जिला की मतदान प्रतिशत्ता को 80 प्रतिशत से अधिक बढ़ाया जा सके। राघव शर्मा ने बताया कि जिला में एक लाख से अधिक मतदाता युवा श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वे स्वस्थ रहें और स्वस्थ्य व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करें।
राघव शर्मा ने आमजन से आहवान किया कि 12 नवंबर को सभी मतदान करें और आस पड़ोस में रहने वाले लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सभी नागरिकों से बिना किसी प्रलोभन के निष्पक्ष और निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की।
इस मौके पर एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा, एचएएस प्रोबेशनर चिराग शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…